फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pickup hit the bike, woman died

Ambedkar Nagar News: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

Tue, 16 Jul 2024 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 16 Jul 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Pickup hit the bike, woman died
पति व बेटे की हालत गंभीर, कटका थाना क्षेत्र में हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। कटका थाना क्षेत्र में अमड़ी प्लाजा के निकट मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे एक महिला की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल उसके पति व बेटे को अतरौलिया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में महिला के ससुर ने केस दर्ज करने के लिए कटका थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


अमड़ी गांव निवासी अतहर मोहम्मद अपनी पत्नी नाजमा खातून व बेटे सालिम (6) के साथ मंगलवार दोपहर बाइक से जा रहे थे। जब वे अमड़ी टोल प्लाजा के निकट स्थित एक ढाबे के सामनेे पहुंचे तो इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

इस बीच हादसे में गंभीर रूप से घायलों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने नाजमा को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल हामिद व उसके पुत्र को अतरौलिया स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में महिला के ससुर हामिद ने कटका थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ कटका ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed