{"_id":"65316577b68d1e92c908963a","slug":"pickup-crushes-innocent-child-death-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-5036-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पिकअप ने मासूम को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पिकअप ने मासूम को रौंदा, मौत
Thu, 19 Oct 2023 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 19 Oct 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
न्यौरी बाजार में बालक की मौत के बाद रोड जाम कर रहे लोगों को समझाते सीओ। -संवाद
न्यौरी बाजार में हादसा, बाजारवासियों ने जाम की सड़कसंवाद न्यूज एजेंसी
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। न्यौरी बाजार में घर के सामने बृहस्पतिवार दोपहर खेल रहे पांच वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। परिवारीजन उसे उपचार के लिए ले जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित बाजारवासियों ने पिकअप को कब्जे में लेकर बाजार में सड़क जाम कर दी। सूचना पर सीओ देवेंद्र मौर्य ने पहुंचकर कर समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
बृहस्पतिवार को एक पिकअप जलालपुर से रामनगर की तरफ जा रही थी। न्यौरी बाजार निवासी मोहम्मद अनीस का पुत्र मोहम्मद जैद (5) घर के सामने खेल रहा था। इसी बीच अनियंत्रित हुई पिकअप ने उसे चपेट में ले लिया। इसके बाद चालक मौके से वाहन लेकर भागने लगा। परिजन गंभीर रूप से घायल हुए बच्चे को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। इस बीच पिकअप का बाजारवासियों ने पीछा किया तो चालक आलापुर थाना क्षेत्र के ढोलबजवा के पास वाहन को खड़ा कर फरार हो गया। पीछा कर रहे लोग पिकअप लेकर न्यौरी बाजार पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।
इस पर कटका पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थोड़ी देर बाद आए सीओ ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। भरोसा दिलाया कि मामले में समुचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि लोगों को समझा बुझा दिया गया है। मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।