फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pickup crushed, two including elderly dead

Ambedkar Nagar News: पिकअप ने रौंदा, बुजुर्ग समेत दो की मौत

Sun, 07 Jan 2024 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Pickup crushed, two including elderly dead
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। विवाहिता बेटी से मिलकर वापस घर जा रहे बुजुर्ग की रविवार को मार्ग हादसे में मौत हाे गई, बाइक चला रहे युवक ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। पिकप की टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक दूर गड्ढे में जा गिरी और उसकी टंकी में आग लग गई। आग की चपेट में आकर गाड़ी चला रहा युवक बुरी तरह झुलस भी गया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र के प्राणनाथपुर निवासी महेंद्र नरायन तिवारी (60) रविवार दोपहर को मालीपुर थाने के भिस्वा चितौना में ब्याही बेटी से मिलने गए थे। वे अपने साथ गांव निवासी युवक राजन पांडेय (19) को भी लेकर आए थे। सुल्तानपुर जिला मुख्यालय स्थित सौर उर्जा विभाग में कार्यरत कर्मचारी महेंद्र यहां लोगों से मिलकर दोपहर तीन बजे के बाद वापस जाने लगे। बाइक राजन चला रहा था। मालीपुर-नेमपुर मुख्य मार्ग पर वे दोनों गुवावां जमालपुर के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही पिकअप ने अनियंत्रित होकर दोनों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

गति इतनी तेज थी कि पिकअप बाइक को साथ में खींचते हुए सड़क के किनारे स्थित गड्ढे में चली गई। दोनों बाइक सवार भी गड्ढे में जा गिरे। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों बाइक सवारों की तत्काल मौत हो गई। तेज टक्कर से बाइक की टंकी फट गई और उसमें आग लग गई। हादसे के बाद बाइक किनारे पड़ा युवक आग की चपेट में आकर झुलस गया। आसपास के लोगों की सूचना पर आननफानन एंबुलेंस पहुंची और दोनों को सीएचसी नगपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रभारी एसओ हवलदार सिंह यादव ने बताया कि वहां पर हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजन को खींच लाई मौत
अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि महेंद्र तिवारी ने बेटी के घर आने के लिए अपनी बुआ के लड़के सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र के सरैया निवासी हर्ष को रविवार सुबह फोन किया। उनसे साथ चलने को कहा। थोड़ी देर बाद हर्ष अपने गांव के ही राजन पांडेय को लेकर महेंद्र के गांव प्राणनाथपुर पहुंच गया। हर्ष ने कहा कि वह साथ नहीं जा पाएगा। राजन आपको लेकर जाएंगे। इसके बाद राजन बाइक से महेंद्र को लेकर मालीपुर चला आया जहां यह हादसा हो गया। हादसे के बाद पहुंचे राजन के पिता अस्पताल परिसर में बदहवास चीखते चिल्लाते दिखे। वे वहां मौजूद हर्ष से कहते रहे कि तुमने न भेजा होता तो मेरे बच्चे की जान न जाती। उधर हादसे की खबर मिलते ही कादीपुर ब्लाॅक प्रमुख श्रवण मिश्र व अन्य लोग भी अंबेडकरनगर पहुंचे।


शाॅर्ट सर्किट से लगी आग
अकबरपुर नगर के अयोध्या मार्ग स्थित एजेंसी के बाइक मैकेनिक बब्लू ने कहा कि वाहन की टक्कर से यदि सिर्फ टंकी फटती है तो आग नहीं लगती। आग लगने की परिस्थिति तभी उत्पन्न होती है जब टंकी फटने से तेल का रिसाव हो और तारों के चलते शॉर्ट सर्किट हो जाए। इस मामले में भी यही हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed