फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pickup crushed the girl, death

पिकअप ने बालिका को रौंदा

Fri, 31 Mar 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 31 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pickup crushed the girl, death
हादसा - फोटो : symbolic

तेज रफ्तार पिकअप ने शुक्रवार शाम रामपुर बिहरोजपुर गांव के निकट सड़क पार कर रही आठ वर्षीय बालिका को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भाग रहे चालक को गाड़ी समेत ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। घटना से भड़के ग्रामीणों ने टांडा-अकबरपुर मार्ग जाम कर दिया।

विज्ञापन

 

इसके बाद जमकर हंगामा किया। वे गाड़ी मालिक को मौके पर बुलाए जाने की मांग पर अड़े थे। जाम की सूचना पर टांडा सीओ टांडा कोतवाल व थानाध्यक्ष अलीगंज दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद लगभग डेढ़ घंटे तक चला जाम किसी तरह से समाप्त कराया।

विज्ञापन

 

 

 कोतवाली क्षेत्र टांडा के रामपुर बिहरोजपुर के पास शुक्रवार शाम करीब छह बजे आठ वर्षीय करीना पुत्री जलसिंह घर के सामने सड़क पार कर थी। इसी बीच वहां पहुंची तेज रफ्तार पिकअप ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते, बालिका को कुचलने के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। हालांकि कुछ दूरी पर ग्रामीणों ने चालक व वाहन को पकड़ लिया। चालक की पिटाई भी ग्रामीणों ने कर दी। घटना की सूचना आसपास के ग्रामीणों को हुई तो वे बड़ी संख्या में जुट गए।

 

 

आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन मालिक को मौके पर बुलाए जाने व कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर अकबरपुर-टांडा मुख्य मार्ग जाम कर दिया। जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हादसे की सूचना मिलने पर टांडा कोतवाल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।
 

 

ग्रामीणों के आक्रोश को भांपते हुए उन्होंने इसकी सूचना टांडा सीओ को दी। थोड़ी ही देर में सीओ टांडा व अलीगंज थानाध्यक्ष भी पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पहुंच गए। लगभग एक घंटे से अधिक समय तक ग्रामीणों ने सड़क जाम रखा।
 

 

बाद में सीओ कमल यादव के समझाने-बुझाने व कार्रवाई का भरोसा दिलाए जाने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद सुनिश्चित कराने की भी मांग की है। 


उधर, थाना क्षेत्र टांडा अंतर्गत सद्दोपुर गांव निवासी नरेंद्र कुमार (35) पुत्र रामतिलक गुरुवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जा रहा था। घर के निकट पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
 

 

उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। नरेंद्र ने हेल्मेट नहीं पहना था।

 उधर, थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत केदारनगर निवासी जगदीश कुमार (71) पुत्र मनीराम को गुरुवार देर शाम सड़क पार करते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
 

 

इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलहरा गांव निवसी अजय (21) पुत्र जयराज को शुक्रवार सुबह घर के निकट उस समय ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मारकर घायल कर दिया जब वह बाइक से टांडा जा रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 

 

वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत  हरीपुर गांव निवासी सुमित तिवारी (17) पुत्र सत्यनरायन शुक्रवार को साइकिल से बाजार जाते समय किसी बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


 

 

इनके अलावा सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर गांव निवासी मनोज (47) पुत्र रामकेवल गुरुवार देर शाम बाइक की टक्कर लग ने से उस समय घायल हो गया जब वह बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed