फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pickup collided with truck, driver and helper died

Ambedkar Nagar News: पिकअप से टकराया ट्रक, चालक व हेल्पर की मौत

Sun, 26 Jul 2026 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Pickup collided with truck, driver and helper died
 कटका के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद क्रेन से वाहन को ले जाती पुलिस। स्रोत वीडियो
जलालपुर। कटका क्षेत्र के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर गलत दिशा से आ रहा ट्रक सामने से पिकअप से टकरा गया। हादसे में अमेठी के पिकअप चालक सद्दाम और हेल्पर सत्यनारायण की मौत हो गई। कानपुर का ट्रक चालक और हेल्पर भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

अमेठी जिले के कमरौली निवासी सद्दाम (30) मुर्गी सप्लाई के लिए पिकअप वाहन से गोरखपुर के लिंक एक्सप्रेसवे कटका के अंबरपुर टोल प्लाजा की ओर जा रहे थे। उनके साथ गांव का निवासी हेल्पर सत्यनारायण (35) लोधी भी थे। टोल प्लाजा से कुछ दूर पर किलोमीटर 75.600 पर लखनऊ लेन पर गलत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को सीधी टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के कारण पिकअप के परखचे उड़ गए और मौके पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

राहगीर अपने वाहनों को रोककर मदद के लिए दौड़ पड़े लेकिन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण वह फंसे लोगों को नहीं निकाल पाए। पुलिस ने वेल्डर को बुलाकर वाहन कटवाए, जिसके बाद सभी को बाहर निकाला जा सका। थाना प्रभारी अक्षय पटेल ने चारों को आजमगढ़ के अतरौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने पिकअप चालक सद्दाम और हेल्पर सत्यनारायण लोधी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कानपुर के गोविंदनगर निवासी ट्रक चालक कल्लू (55) और हेल्पर संतोष बाजपेयी (50) की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ जलालपुर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक गलत दिशा से आ रहा था। हादसे में पिकअप चालक व हेल्पर की मौत हुई है। ट्रक चालक व ट्रक का हेल्पर का आजमगढ़ जिले के अतरौलिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed