फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pick-up trampled to two years the innocent

पिकअप ने दो साल के मासूम को रौंदा

Sat, 16 Apr 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 16 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pick-up trampled to two years the innocent
अंबेडकरनगर के रामनगर में मासूम की कुचलकर मौत के बाद जुटे ग्रामीण व बाजारवासी। - फोटो : अमर उजाला

घर के निकट खेल रहे दो वर्षीय मासूम की पिकअप से कुचलकर रामनगर बाजार में शनिवार सुबह मौत हो गई। बताया जाता है कि पहली बार की टक्कर में बच्चा बाल-बाल बच गया था लेकिन घबराकर भागने के प्रयास में चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी। इससे बच्चा कुचलकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया व मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर चालक को पकड़ने का प्रयास किया। लगभग छह किलोमीटर दूर जाने के बाद वह वाहन छोड़कर भाग निकला। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार रामनगर बाजार निवासी राजेश मिश्र का दो वर्षीय पुत्र कुशाग्र शनिवार सुबह घर के सामने खेल रहा था। खेलते हुए वह अचानक सड़क के ठीक किनारे तक पहुंच गया। इसी बीच जहांगीरगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ने वाहन को रोकने का प्रयास किया लेकिन तब तक बालक को चोट लग चुकी थी। यह देख वहां मौजूद लोगों ने गुहार लगा दी। पकड़े जाने व पिटाई की डर से चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी। इससे बच्चे की मौके पर ही कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बाजार वासियों ने फौरन बाइक से भाग रहे वाहन का पीछा शुुरू किया। चालक को लगा कि वह आगे से आ रहे लोगों की घेराबंदी से पकड़ लिया जाएगा तो लगभग छह किलोमीटर दूर आगे जाकर अशरफाबाद के निकट वह वाहन छोड़कर भाग निकला। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को अभिरक्षा में लेकर थाने ले आयी।


 
पुलिस ने परिवारीजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया और मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना से बाजार वासियों में आक्रोश का माहौल दिखा। पुलिस ने चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। घटना से परिवारीजनों में रोना-पिटना मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed