फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pick-up hit the teen, death

पिकअप ने किशोर को मारी टक्कर, मौत

Mon, 24 Oct 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 24 Oct 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Pick-up hit the teen, death
accident - फोटो : demo pic

बाइक से घर जा रहा किशोर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर अन्य हादसों में सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र बेवाना अंतर्गत हुसेनपुर गांव निवासी बिपिन (16) पुत्र वंशराज रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से वापस घर जा रहा था। बताया जाता है कि गांव के मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने आननफानन में बिपिन को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अन्नावां गांव निवासी दीपू (32) पुत्र अशोक व राकेश (29) पुत्र कमला प्रसाद रविवार देर शाम एक ही बाइक से अकबरपुर आ रहे थे। जब दोनों पुराने तहसील तिराहे के निकट पहुंचे तो इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दीपू की हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं, बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत किछौछा निवासी राजन (17) पुत्र अशोक बाइक से बसखारी से किछौछा जाते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर गांव निवासिनी गीता तिवारी (45) पत्नी रामनरायन, अनमोल (16) पुत्र उमाशंकर व हरिशंकर (19) पुत्र लक्ष्मीनरायन एक ही बाइक से सोमवार सुबह बसखारी जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए।


तीनों को पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, गीता की हालत गंभीर बनी हुई है। इनके अलावा बेवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर सकरवारी गांव निवासी भानू (18) पुत्र जोखू सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed