{"_id":"f771639f0e87f4bd85c1e322f5a67052","slug":"pick-up-and-car-collaps-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप-कार भिड़त में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप-कार भिड़त में एक की मौत
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
इससे कार सड़क के किनारे जाकर पलट गई। हादसे में उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक टांडा कोतवाली क्षेत्र के देवहट गांव निवासी संजय सिंह (33) पुत्र रामफेर अपने तीन साथियों के साथ गुरुवार दोपहर कार से अकबरपुर आए हुए थे। देर शाम वे सभी वापस अपने घर जा रहे थे। कुर्कीबाजार के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक को बचाने के लिए उन्होंने ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन
इससे आगे के दोनों टायर तेज आवाज के साथ फट गए। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कार को जोरदार टक्कर मार दिया। इससे कार सड़क के किनारे जाकर पलट गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और कार में सवार लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
घटना में संजय सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि रमापति (26), पवन कुमार (35) पुत्र जगदंबा व विजय (27) पुत्र इंद्रेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर सम्मनपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत दो लोग घायल हो गए। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव निवासी रामू (20) पुत्र ओमप्रकाश गुरुवार देर शाम बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर से घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बाजार निवासी जगन्नाथ (72) पुत्र इंद्राज शुक्रवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।