{"_id":"5f5667cc8ebc3e43a368127e","slug":"phc-ambedkar-nagar-news-lko53898879","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पीएचसी लगभग तैयार, जल्द मिलेगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार पीएचसी लगभग तैयार, जल्द मिलेगा इलाज
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। करीब दो वर्ष पूर्व जलालपुर तहसील क्षेत्र के जल्लापुर को तोहफे में मिली पीएचसी का निर्माण कार्य धनाभाव के चलते पूरी तरह ठप पड़ा है। 1 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इस पीएचसी के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था पैक्सफेड को 47 लाख रुपये ही उपलब्ध हो सके हैं। नतीजा यह है कि क्षेत्र की लगभग 30 हजार की आबादी को सुचारु इलाज की उम्मीद को तगड़ा झटका लगा है। उधर, दो वर्ष पूर्व ही जिले को मिली चार अन्य पीएचसी का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। अक्तूबर के अंत या फिर नवंबर के दूसरे सप्ताह तक इनके के संचालन की उम्मीद है। ऐसे में संबंधित क्षेत्र की लगभग सवा लाख की आबादी को सुचारु व बेहतर इलाज का सीधा लाभ मिलेगा।
गौरतलब है कि वर्ष 2018 में जिले के जल्लापुर, सममनपुर, एनवां, तेंदुआईकला व पहाड़पुर में पीएचसी के निर्माण को शासन ने हरी झंडी प्रदान की थी। इससे संबंधित क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। उन्हें उम्मीद बंधी थी कि सुचारु व बेहतर इलाज के लिए उन्हें अब इधर उधर भटकने से राहत मिलेगी। हालांकि समय बीतने के साथ ही उनकी उम्मीदों को तगड़ा झटका भी लगा। कारण यह कि संबंधित सीएचसी का संचालन मार्च 2020 तक शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन अब तक एक का भी संचालन नहीं शुरू हो सका है। सीएमओ कार्यालय के अनुसार जलालपुर तहसील अन्तर्गत जल्लापुर में 1 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पीएच9सी का निर्माण कार्य धनाभाव के चलते ठप पड़ा हुआ है। कार्यदायी संस्था पैक्सप फेड को प्रथम किस्त के रूप में 47 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए थे। इसके बाद से राशि नहीं उपलब्ध की जा सकी। इससे निर्माण कार्य मौजूदा समय में ठप है। नतीजा यह है कि संबंधित क्षेत्र की लगभग 30 हजार की आबादी को सुचारु व बेहतर इलाज की उम्मीद को तगड़ा झटका लग रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के जेई विजयपाल सिंह ने बताया कि सममनपुर में 1 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से पीएचसी का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम द्वारा बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा है। एनवां में 1 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से निर्मित पीएचसी भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। कार्यदायी संस्था आवास विकास अयोध्या द्वारा हैंडओवर की प्रक्रिया की जा रही है। पीएचसी तेंदुआईकला का निर्माण कार्य भी लगभग पूर्ण हो चुका है। 1 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य की जिम्मेदारी उठा रही कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम द्वारा निर्मा कार्य अंतिम दौर में है। पहाड़पुर कौड़ाही में 1 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पीएचसी के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम पर है। इस भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, लेकिन मौजूदा समय में बगल स्थित तालाब में पानी भरा होने के चलते निर्माण कार्य रुका हुआ है।
विज्ञापन
जल्लापुर पीएचसी के निर्माण के लिए जो राशि शेष रह गई है, उसके लिए शासन को पत्र भेजा गया है। शीघ्र ही शासन से राशि मिलने की उम्मीद है। शेष अन्य चार पीएचसी का निर्माण कार्य पूर्ण कर शीघ्र ही उनका संचालन प्रारंभ करा दिया जाएगा।
डा. अशोक कुमार सीएमओ