{"_id":"f3e85e5a50164324483fbf853402ddde","slug":"phase-ii-campaign-halted-voting-will-tomorrow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वितीय चरण का प्रचार थमा, मतदान कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वितीय चरण का प्रचार थमा, मतदान कल
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ भारी संख्या में प्रचार प्रसार में जुटे दिखे। दोनों ब्लाक में प्रधान के 189 व ग्राम पंचायत सदस्य के 2253 पदों के लिए पोलिंग पार्टियां 30 नवंबर सोमवार को रवाना की जाएंगी। इसके लिए दोनों ब्लाकों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जिले में प्रथम चरण का चुनाव निपटने के साथ ही द्वितीय चरण के लिए कटेहरी व भीटी विकास खंड में गहमागहमी तेज हो गई है। प्रत्याशी से लेकर समर्थक दिन रात एक किए हुए हैं।
रविवार को घोषित तौर पर प्रचार प्रसार का समय भी खत्म हो गया। ऐसे में अब सोमवार को प्रत्याशी खुले तौर पर लाव लश्कर के साथ मतदाताओं से वोट नहीं मांग सकेंगे। आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए प्रशासन ने सख्त निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
प्रशासन की तरफ से जारी फरमान में कहा गया है कि द्वितीय चरण का मतदान आगामी 1 दिसंबर को होगा। ऐसे में 29 नवंबर की शाम के बाद संबंधित क्षेत्रों में प्रचार प्रसार का दौर थमने के बाद किसी प्रकार का चुनाव प्रचार प्रसार नहीं होगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी विवेक ने मतदाताओं से प्रथम चरण की अपेक्षा द्वितीय चरण के मतदाताओं से अधिक मतदान करने का आह्वान किया है। किसी प्रलोभन में न आकर निष्पक्ष मतदान करने का आह्वान किया। कहा कि यदि कहीं भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बताते चलें कि द्वितीय चरण में भीटी व कटेहरी ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 189 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2253 पद के लिए आगामी 1 दिसंबर को मतदान होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियां दोनों ब्लॉक मुख्यालयों से 30 नवंबर की सायं रवाना की जाएंगी। इसके लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर लिया।