फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People's respect increased with development

Ambedkar Nagar News: विकास के साथ बढ़ाया लोगों का सम्मान

Sat, 10 Jun 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 10 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
People's respect increased with development
कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। भाजपा सरकार ने विकास के साथ लोगों का सम्मान बढ़ाया है। आम लोगों की सुविधाओं पर सबसे ज्यादा ध्यान भाजपा सरकार ने दिया है। यह दावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार को किया। वह जिला कार्यालय पर आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
अंबेडकरनगर लोकसभा क्षेत्र के गोसाईगंज स्थित महिला महाविद्यालय गद्दोपुर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रदेश अध्यक्ष का अहिरौली, कटेहरी, अन्नावां, शिवबाबा व अकबरपुर नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। जिला कार्यालय पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं से मुखातिब भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नौ वर्ष का कार्यकाल एतिहासिक रहा है। सर्वाधिक उपलब्धियां देश के हिस्से में आईं हैं। भारत विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपीए के कार्यकाल में बिना किसी संवैधानिक पद पर रहे सोनिया गांधी परियोजनाओं का लोकार्पण करती रहीं। अब वही कांग्रेस अनायास मुद्दे उठा रही है। सरकार इन सबसे इतर आम लोगों के विकास पर ध्यान दे रही है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को पहली बार संवैधानिक दर्जा भाजपा सरकार ने प्रदान किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने आह्वान किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में यहां से कमल खिलाना है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, नगर पंचायत चेयरमैन ओमकार गुप्त, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, रमाशंकर सिंह, ज्ञानसागर सिंह, रामप्रकाश यादव, विमलेंद्र प्रताप सिंह, त्रिवेणीराम, अनीता कमल, संजू देवी, विनय पांडेय, रामशबद यादव, रजनीश सिंह, चंद्रिका प्रसाद, बजरंगी पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed