{"_id":"5760447f4f1c1bf82311c038","slug":"people-worshiped-lord-hanuman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंगबली के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंगबली के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 14 Jun 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
श्री हनुमान जी
- फोटो : अमर उजाला
ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर नगर सहित गांवों के हनुमान मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालु बजरंगबली के दर्शन को उमड़ने लगे। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। चारों ओर हनुमानजी के भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
नगर के बस स्टेशन, चौक, हनुमान जी सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों ने भंडारे का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नगर के सरयू तट पर स्थित प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में ज्येष्ठ माह के चौथे व अंतिम मंगलवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
लोगों ने हनुमानजी महाराज के साथ भगवान श्रीराम, माता जानकी और भगवान विष्णु की विधि विधानपूर्वक पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। भक्तों ने सरयू तट पर मां सरयू का पूजन अर्चन कर आरती उतारी।
विज्ञापन
पंडित राकेश मिश्र ने बताया कि ग्रंथों व पुराणों में ज्येष्ठ माह के मंगलवार का बड़ा महत्व है। मान्यता है कि इस दिन हनुमानजी की पूजा करने से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस मौके पर जयप्रकाश यादव आदि लोग मौजूद रहे।