फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People will get pure drinking water in 241 villages

241 गांवों में लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

Mon, 09 Aug 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
People will get pure drinking water in 241 villages
अंबेडकरनगर। जल जीवन मिशन योजना के तहत जिले की 115 ग्राम पंचायतों के 241 राजस्व गांवों में लगभग 3 अरब की लागत से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से पानी की टंकी, ट्यूबवेल की स्थापना के साथ ही पाइप लाइन के माध्यम ग्रामीणों के घर तक जलापूर्ति की जाएगी। संभावना है कि नवंबर के अंतिम सप्ताह या फिर दिसंबर की शुरुआत में योजना के तहत संबंधित राजस्व गांवों में निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। योजना के संचालन से लगभग तीन लाख आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे व्यक्तियों को मूलभूत सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध हो सकें, इसे लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं का व्यापक लाभ लोगों को मिल भी रहा है। न सिर्फ ग्रामीणों को सुचारु रूप से आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बड़े पैमाने पर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है, बल्कि सुचारु रूप से बिजली उपलब्ध कराने को लेकर नए उपकेंद्र भी स्थापित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संयुक्त रूप से जल जीवन मिशन योजना का संचालन किया जा रहा है। मौजूदा समय में यह योजना जिले की 19 ग्राम पंचायतों में संचालित है। इस योजना के तहत संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को लाभ मिल भी रहा है।
विज्ञापन

जल निगम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार योजना के तहत जिले की 115 ग्राम पंचायतों के 241 राजस्व गांवों में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से योजना के तहत कार्य कराया जाएगा। ऐसे में सभी ग्राम पंचायतों में लगभग 2 अरब 87 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च होंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में आबादी के अनुसार योजना के तहत पानी की टंकी व ट्यूबवेल की स्थापना के साथ ही पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके माध्यम से प्रत्येक घर तक जलापूर्ति की जाएगी। इससे लगभग 3 लाख आबादी को शुद्ध पेयजल का लाभ मिलेगा। बताया कि संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को योजना का समुचित लाभ मिल सके, इसके लिए नवंबर के अंतिम सप्ताह या फिर दिसंबर के प्रथम सप्ताह में निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

तैयार की जा रही प्रोजेक्ट रिपोर्ट
जल जीवन मिशन योजना के तहत जिले की 115 ग्राम पंचायतों के 241 राजस्व गांवों में लगभग 3 अरब की लागत से पानी की टंकी, ट्यूबवेल की स्थापना के साथ ही पाइप लाइन बिछाई जाएगी। योजना के तहत चयनित ग्राम पंचायतों के प्रत्येक घर तक जलापूर्ति कराई जाएगी। इसके लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
-वकार हुसैन, अधिशाषी अभियंता जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed