{"_id":"578140f04f1c1b291e7fa642","slug":"people-were-troubled-whole-day-by-traffic-disruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण उमस में पूरे दिन जाम से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण उमस में पूरे दिन जाम से जूझे लोग
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय के अकबरपुर-फैजाबाद रोड पर शनिवार को लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय पर जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल रूप लेती जा रही है। सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण के चलते दिक्कत और भी बढ़ती जा रही है। शनिवार को भीषण गर्मी व उमस के बीच पूरे दिन लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन
लोगों को जाम से राहत दिलाने को लगभग दो वर्ष पूर्व केंद्रीय परिवहन मंत्री ने रिंगरोड निर्माण की घोषणा की थी लेकिन निर्माण प्रक्रिया शुरू ही नहीं हुई। नतीजतन इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर विभागीय अधिकारी बढ़-चढ़कर दावे तो करते हैं लेकिन उसका पालन कराने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। इसके चलते जिला मुख्यालय के प्रमुख मार्गों पर अक्सर लोग जहां-तहां, आड़ा-तिरछा वाहन खड़ा कर देते हैं। कुछ वर्षों से जिला मुख्यालय के विभिन्न मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ा है।
विज्ञापन
इसके अलावा सड़क किनारे तमाम लोगों ने स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण भी कर रखा है। इससे कई मार्ग जगह-जगह संकरे हो गए हैं। इसके चलते जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जब जिला मुख्यालय के लोगों को जाम से दो-चार न होना पड़ता हो। शनिवार को भी लोगों को लगभग पूरे दिन जाम से जूझना पड़ा।
मालीपुर मार्ग व दोस्तपुर मार्ग पर दोपहर 12 बजे के लगभग जाम लग गया। पुलिसकर्मियों की संख्या कम होने के चलते कई घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। इसके अलावा बस स्टेशन क्षेत्र में भी पूरे दिन रुक-रुककर लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ा। इससे एक तरफ जहां छात्र-छात्राएं परेशान हुए, वहीं मरीजों व उनके तीमारदारों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।