फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   people suffering from inflation

महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रही जनता

Mon, 01 Nov 2021 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
people suffering from inflation
अंबेडकरनगर। प्रदेश की जनता महंगाई की मार से त्राहि-त्राहि कर रही है। युवाओं को रोजगार देने में प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल है। युवा वर्ग खुद को ठगा महसूस कर रहा है। सरकार नए कृषि कानून लाकर किसानों को और बर्बाद करने पर आमादा है। यह आरोप रविवार को जिला मुख्यालय पर सपा की ओर से पटेल जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अवध बार एसोसिए शन के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने लगाए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश की जनता ऐसी सरकार से निजात पाना चाहती है। जनता अब इस सरकार के झूठ को समझ चुकी है। मुख्य वक्ता बस्ती के पूर्व विधायक राजेंद्र चौधरी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर पाण्डेय, पूर्व कैबिनेट मंत्री राममूर्ति वर्मा, पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त ने भी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि कार्यकर्ताओं के बूते ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी जिले की सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। मौके पर जिलाध्यक्ष रामशकल यादव, एमएलसी हीरालाल यादव, सयुस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्र यादव, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed