फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People struggled for hours in traffic jam on Akbarpur-Shivbaba Marg

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर-शिवबाबा मार्ग पर घंटों जाम में जूझे लोग

Mon, 14 Jul 2025 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
People struggled for hours in traffic jam on Akbarpur-Shivbaba Marg
अयोध्या मार्ग पर सोमवार सुबह लगा जाम।संवाद
अंबेडकरनगर। अकबरपुर एमई विक्रमादित्य सिंह तिराहे से अयोध्या की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। शिवबाबा धाम की ओर से लौटते श्रद्धालुओं के साथ स्कूल समय का यातायात दबाव एक साथ आने से मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह लगभग 8:30 बजे से एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

एमई विक्रमादित्य तिराहे पर विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहन एक ही बिंदु पर एकत्र हो गए। बड़े वाहनों के फंसने से दोपहिया व चारपहिया वाहन भी जाम में फंसते चले गए। इस दौरान स्कूल वैन, निजी बसें और एंबुलेंस भी जाम में रुकी रहीं, जिससे बच्चों के समय से स्कूल पहुंचने में बाधा आई और आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हुईं। कई कार्यालयों के कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें अपने कार्यस्थल तक पहुंचने में काफी देरी हुई। यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक जेबी यादव ने बताया कि सुबह के समय दबाव अधिक होने के कारण जाम लगा था, लेकिन कुछ देर बाद हालात सामान्य हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed