{"_id":"6175a09ef78e3232914f4b27","slug":"people-should-be-aware-of-rights-ambedkar-nagar-news-lko601556054","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारों को लेकर जागरूक हों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारों को लेकर जागरूक हों लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में पंडित राम लखन शुक्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित अटल सभागार में वाद विवाद, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का विषय अशिक्षित एवं निर्धन लोगों को शीघ्र और सुलभ न्याय कैसे देें तथा पारिवारिक विवादों के निपटारे में विधिक जागरूकता की उपयोगिता रहा। छात्र-छात्राओं व अध्यापकों ने दोनों विषयों पर खुलकर अपनी राय रखी। कहा गया कि सभी लोग
प्राचार्य डॉ. जेबी सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संबंधित विषय पर प्रकाश डाला। कहा कि सामाजिक रूढ़िवादिता को समाप्त करने में शिक्षा ही मुख्य कड़ी है। शिक्षा व जागरूकता के अभाव में तमाम लोगों को अपने अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी ही नहीं होती। ऐसे में उनका शोषण भी होता रहता है। सभी लोग अपने अधिकारों को लेकर जागरूक होें। कहा कि जरूरतमंदों को सुलभ न्याय मिल सके, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
कहा कि इस दिशा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जो प्रयास किया जा रहा है, वह न सिर्फ कारगर साबित हो रहा है, वरन लोगों को नई जानकारियां भी मिल रही हैं। यह जानकारी लोगों के लिए काफी सहायक साबित हो रही। छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार रखे। कई छात्र-छात्राओं का मानना था कि समाज में व्याप्त हर समस्या की वजह शिक्षा व जागरूकता की कमी है। यदि हम अपने कर्तव्यों व अधिकारों को लेकर जागरूक होंगे तो बहुत हद तक स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी समस्याओं से बचा सकेंगे। संयोजक डॉ. इंद्र विजय कुमार ने सभी का आभार प्रकट किया।