फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People of Wajidpur left the house due to fear of police

पुलिस के भय से वाजिदपुर के लोगों ने घर छोड़ा

Tue, 08 Nov 2022 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
People of Wajidpur left the house due to fear of police
जलालपुर के वाजिदपुर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाएं रखने को गश्त करतीं महिला पुलिसकर्मी। -संव? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। डॉ. आंबेडकर के चित्र व पार्क को लेकर बीते दिन हुए उपद्रव और पुलिस के बल प्रयोग के बाद सोमवार को वाजिदपुर क्षेत्र में जनजीवन सामान्य होता नजर आया। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के भय से मोहल्ले में सन्नाटे का आलम दिखा। बीती रात ही ज्यादातर लोग मोहल्ला छोड़कर रिश्तेदारी व अन्य स्थानों के लिए निकल गए। वहीं, सीओ व एसडीएम जहां मौके पर कैंप किए रहे तो कई थानों की पुलिस टीम भी एहतियातन बनी रही।
विज्ञापन

वाजिदपुर स्थित डॉ. आंबेडकर के चित्र पर कालिख पोतने व पार्क की भूमि को लेकर एक दिन पहले हुए उपद्रव के बाद सोमवार को भी पुलिस टीम सक्रिय नजर आई। एसडीएम हरिशंकर लाल व सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य के साथ कई थानों की पुलिस टीम तैनात रही। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम ने रूट मार्च भी किया। पुलिस की सतर्कता के बीच सोमवार को बाजार में जनजीवन सामान्य दिखा। बाजार में लगभग सभी दुकानें खुलीं और अन्य दिनों की तरह आम नागरिकों की आवाजाही भी देखने को मिली।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस की छापा मारने की कार्रवाई से वाजिदपुर मोहल्ले में सन्नाटे का आलम दिखा। बीती रात ही ज्यादातर लोग मोहल्ले को छोड़कर अपने रिश्तेदारी व अन्य स्थानों के लिए निकल गए। मोहल्ले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस टीम ने भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। उपद्रव के दौरान महिलाओं के शामिल होने के चलते मोहल्ले की ज्यादातर महिलाएं भी अपने घरों से पलायन कर चुकी हैं। चर्चा है कि पुलिस टीम मोबाइल नंबरों को ट्रैक कर उपद्रवियों की गिरफ्तारी करने व उनकी शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को जलालपुर पहुंचे सपा विधायकों ने पुलिस के बल प्रयोग का शिकार हुई महिलाओं व पुरुषों से मुलाकात की। विधायकों ने पुलिस की कार्रवाई को अनुचित व अन्यायपूर्ण बताया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। सपा विधायक राकेश पांडेय, लालजी वर्मा, राममूर्ति वर्मा व त्रिभुवनदत्त ने सीओ से मुलाकात कर पुलिस के रवैये की आलोचना की।
इस दौरान विधायक लालजी वर्मा व सीओ के बीच बहस की स्थिति भी बनी। उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने पदाधिकारियों के साथ जलालपुर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। अधिकारियों से मुलाकात कर आम नागरिकों का उत्पीड़न रोकने की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात का प्रयास किया लेकिन संभव नहीं हो सका।

पुलिस ने अलग-अलग आरोपों में तीन नए लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले चार महिलाएं रविवार को ही गिरफ्तार की गई थीं। इन सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। कोतवाल संत कुमार सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed