फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People make friendly with Environmental

पर्यावरण की बेहतरी को आएं आगे

Tue, 21 Jun 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 21 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
People make friendly with Environmental
पदमार्च - फोटो : अमर उजाला

पर्यावरण की बेहतरी, स्वच्छता व पेयजल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा की अगुवाई में जिला मुख्यालय पर लोगों ने लगभग दो किलोमीटर तक पदमार्च किया। कई तरह के स्लोगन लगी तख्ती लेकर लोगों को जागरूक किया गया। बाद में पुराने तहसील तिराहे पहुंचकर फलदार पौधे भी लगाए गए।

विज्ञापन


अरुणिमा ने कहा कि पर्यावरण व सामाजिक बेहतरी को लेकर युवाओं को आगे आने की जरूरत है। अरुणिमा फाउंडेशन के बैनर तले जिले में पर्यावरण की बेहतरी तय करने के लिए सैकड़ों विद्यार्थियों, युवाओं व नागरिकों ने मंगलवार को पदमार्च निकाला। इसकी शुरुआत शहजादपुर पूर्वी नाका से हुई।
विज्ञापन


अरुणिमा ने पदमार्च के दौरान लोगों से आह्वान किया कि वे बेटियों को पढ़ाने को लेकर और ज्यादा गंभीर हों। लोगों से मुलाकात कर कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनके संरक्षण को लेकर भी गंभीर रहे। पेयजल बर्बादी रोकने पर जोर देते हुए कहा कि इस जिम्मेदारी को खुद संभालना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदमार्च शहजादपुर चौक, लोहामंडी, फौव्वारा व तहसील तिराहा होते हुए गायत्री मंदिर परिसर पहुंचा। यहां अरुणिमा ने पर्यावरण की मजबूती का संदेश देने के लिए मंदिर परिसर में फलदार पौधे भी लगाए। इस मौके पर ओमप्रकाश, राहुल, लक्ष्मी, रामकल्प वर्मा, अजय मिश्र, नीरज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed