{"_id":"0326687d065904f8bfdae58bedcdc4cf","slug":"people-locked-the-school-s-main-gate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" विद्यालय के मुख्य गेट पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय के मुख्य गेट पर जड़ा ताला
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 05 Aug 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य पर बच्चों से अतिरिक्त शुल्क की वसूली का आरोप लगाते हुए कहा कि विद्यालय में शिक्षा के नाम पर भ्रष्टाचार फैलाया जा रहा है।
विज्ञापन
मनमाना शुल्क लेकर अभिभावकों को आर्खिक शोषण किया जा रहा है। ऐसे में यदि विद्यालय में चल रही मनमानी पर अंकुश नहीं लगा तो इसकी सूचना विभागीय उच्चाधिकारियों तक पहुंचायी जाएगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि लल्लनजी ब्रह्मचारी इंटर कॉलेज भरतपुर में कक्षा छह से 12 तक की कक्षाएं संचालित होती हैं। सर्व शिक्षा अभियान के तहत कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जानी चाहिए, लेकिन विद्यालय प्रशासन द्वारा इन कक्षाओं के बच्चों से भी अलग अलग तरह के शुल्क के नाम पर 220 रुपये की वसूली कर रहा है।
विज्ञापन
अवैध वसूूली से नाराज अभिभावकों ने अभिभावक संघ अध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी के नेतृत्व में बुधवार को विद्यालय पहुंचकर मुख्य गेट में ताला बंद कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक विद्यालय प्रशासन की मनमानी नहीं रुकेगी, तब तक उनका आन्दोलन जारी रहेगा।
इस मौके पर सूर्यनाथ, मित्रसेन यादव, हरिवंश मिश्र, गुलाब पांडेय आदि मौजूद रहे। उधर कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्यामसुंदर द्विवेदी ने बताया कि उनकी जानकारी में कोई अवैध शुल्क नहीं लिया जा रहा है। डीआईओएस डॉ आरपी वर्मा ने बताया कि उन तक कोई शिकायत नहीं पहुंची है। कहीं भी अवैध वसूली की शिकायत मिली तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।