फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People in Jalalpur are experiencing rain, while in Akbarpur they are struggling with humidity

Ambedkar Nagar News: जलालपुर में बारिश, अकबरपुर में उमस से बेहाल रहे लोग

Tue, 11 Aug 2026 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
People in Jalalpur are experiencing rain, while in Akbarpur they are struggling with humidity
जलालपुर के रामलीला मैदान पर बारिश के बाद भरा पानी। संवाद
अंबेडकरनगर। जिले में मंगलवार को मौसम का मिजाज अलग-अलग रहा। जलालपुर क्षेत्र में शाम करीब चार बजे अचानक बादल घिर आए और करीब 30 मिनट तक बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन कई स्थानों पर जलभराव होने से परेशानी भी बढ़ गई। वहीं, अकबरपुर समेत जिले के अधिकांश हिस्सों में दिनभर तेज धूप और उमस का असर रहा।
विज्ञापन

जलालपुर में बारिश के कारण रामलीला मैदान समेत कई मार्गों और खाली मैदानों में पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश रुकने के बाद भी कुछ देर तक जलभराव की स्थिति बनी रही।अकबरपुर शहर में सुबह से शाम तक तेज धूप रही। शाम को हल्के बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली। जिले में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी जिले में गर्मी और उमस का असर बना रह सकता है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed