{"_id":"610d777c8ebc3eaab75b8157","slug":"people-got-relief-from-heat-due-to-rain-ambedkar-nagar-news-lko590211715","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर हुई तेज बारिश।।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कई दिनों की भीषण उमसभरी गर्मी के बीच शुक्रवार को जिले में कहीं तेज, तो कहीं हल्की बारिश होने से लोगों गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि जिस तेज बारिश की उम्मीद नागरिकों ने लगा रखी थी, ऐसा नहीं हो सका। उधर, जिला मुख्यालय पर तेज बरसात होने से कई स्थानों पर जलभराव की समस्या हो गई, जिससे नागरिकों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। इस बीच बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे।
कुछ दिनों से तेज धूप निकलने के चलते नागरिकों को भीषण उमसभरी गर्मी से जूझना पड़ रहा था। शुक्रवार दोपहर बाद जब बादल उमड़ने-घुमड़ने लगे, तो कुछ उम्मीद बंधी कि तेज बारिश होगी। बादल बरसे, लेकिन जिस तेज व देर तक बारिश की उम्मीद थी, वह नहीं हुआ।
कुछ स्थानों पर जरूर तेज बारिश हुई। हालांकि इसके बावजूद बारिश होने से भीषण गर्मी से नागरिकों को काफी राहत मिली। बारिश होने से मौसम खुशगवार हुआ, तो बाजारों में रौनक भी बढ़ गई। इस बीच जिला मुख्यालय पर तेज बारिश होने से कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर चुंगी नाका के निकट, कृषि भवन के निकट, सब्जी मंडी, बस स्टेशन क्षेत्र में जलभराव हो गया, जिससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कतें हुईं।