{"_id":"60d0d1b88ebc3e335a0aace1","slug":"people-do-yoga-everyday-body-will-remain-healthy-ambedkar-nagar-news-lko5835293110","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोग रोज करें योग, काया रहेगी निरोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोग रोज करें योग, काया रहेगी निरोग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित शिविर में योगाभ्यास करत?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश आयुष सोसाइटी, आयुष विभाग की ओर से सोमवार को सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। लोहिया भवन में जिला स्तरीय योग दिवस का आयोजन डीएम सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कोविड-19 के अनुपालन में डीएम द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन एवं मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा के साथ अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से योगाभ्यास किया गया। योग प्रशिक्षक अशोक कुमार पासवान योग वेलनेस सेंटर सीएससी जहांगीरगंज की ओर से योगाभ्यास कराया गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने कहा कि योग से हमारी जीवन शक्ति का संचार होता है।
योग स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इसे रोज करने से कई बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। डीएम ने कहा कि शरीर को निरोग रखने के लिए सभी लोगोें को नियमित योग करना चाहिए। इस अवसर पर परियोजना निदेशक प्रदीप पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शशांक सिंह आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। बैंक के महाप्रबंधक बृजेश कुमार सिंह ने वर्चुअल माध्यम से शिविर में प्रतिभाग किया। बीओबी के क्षेत्रीय प्रबंधक एके पांडेय, उप क्षेत्रीय प्रबंधक कुंदन सिंह, एलडीएम आशीष सिंह, बड़ौदा आरसीटी निदेशक अजय कुमार वर्मा के साथ साथ अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग किया।
जनपद मुख्यालय पर बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों व बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान पर प्रशिक्षुओं के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया। सभी ने प्रात:काल में ही पहुंचकर योग प्रशिक्षक के नेतृत्व में योग का अभ्यास किया। वर्चुअल माध्यम से बीओबी के महाप्रबंधक बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी को नियमित रूप से योग करना चाहिए।