{"_id":"5772b2784f1c1b9e5879aca3","slug":"people-did-not-get-compensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा न मिलने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा न मिलने पर भड़के ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना मुआवजा के नेशनल हाईवे का निर्माण होने पर मंगलवार को ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने महरुआ बाजार में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम भीटी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात की। उन्होंने गांव वालों से ज्ञापन लिया। ग्रामीणों ने कहा कि एनएच 232 का निर्माण जारी है।
विज्ञापन
महरुआ बाजार में चौड़ीकरण की जद में आने वाले भवनों को गिराने व पेड़ पौधों को काटने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके बाद भी अब तक मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया। जबकि अन्य जनपदों में मुआवजे की धनराशि प्रभावितों को मिलना शुरू हो गई है। प्रशासन की इस मनमानी से बाजारवासियों व ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मुआवजा न मिलने से नाराज महरुआ गोला के बाजारवासी व आसपास के प्रभावित किसानों ने मंगलवार को भाजपा नेता रमाशंकर सिंह की अगुवाई में बाजार में प्रदर्शन किया। कहा कि उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन
अन्य जनपदों में एनएच 232 के निर्माण से प्रभावित हो रहे लोगों को मुआवजे की रकम मिलना शुरू हो गई है, जबकि यहां प्रभावितों को रकम नहीं मिल सकी है। इसके बावजूद उनके पेड़ पौधों की कटान शुरू कर दी गई है। कई बार जिम्मेदार लोगों से मामले की शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया।
इसके कारण ग्रामीणों को अब मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बाजारवासियों व ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पर महरुआ थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसडीएम भीटी एसपी सिंह भी बाजार पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से उनकी मांगों से संबंधित ज्ञापन लिया और अविलंब मुआवजे की धनराशि का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।