फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People come forward to curb corruption

भ्रष्टाचार पर रोक लगाने को आगे आएं लोग

Tue, 02 Feb 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
People come forward to curb corruption
अंबेडकरनगर। भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त न्याय दल के सदस्यों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के निकट बैठक कर हक की आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि भयमुक्त समाज की स्थापना करने के लिए सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। अपराध व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सभी को आगे आना होगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहीं अध्यक्ष गीता गौतम ने कहा कि अपराध व भ्रष्टाचार में तेजी से वृद्धि हो रही है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। महिला हिंसा की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। भ्रष्टाचार भी लगातार बढ़ रहा है। कहा कि समाज को अपराध मुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। जब तक एकजुट होकर इसके विरुद्ध आवाज नहीं बुलंद करेंगे, तब तक इस पर अंकुश नहीं लग सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका संगठन अपराध रोकने व भ्रष्टाचार पर अंकुश पाने के लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेगा। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के दावे तो बढ़-चढ़कर किए जाते हैं, लेकिन उसे जमीनी हकीकत देने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही अपराध व भ्रष्टाचार रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर वंदना, सुषमा, कुसुमा, सूर्यकली, कुंजा देवी, अंजू, नीलू, ललिता, नीलम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed