फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People are fed up with the policies of the BJP government

भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त है जनता

Sat, 31 Jul 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
People are fed up with the policies of the BJP government
कटेहरी। विधानसभा क्षेत्र कटेहरी के रामनगर कर्री में समाजवादी पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान तमाम ग्रामीणों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की नीतियों व रीतियों से अवगत कराया। पूर्व विधायक ने कहा कि मौजूदा सरकार की कार्यशैली से आम जनता त्रस्त हो चुकी है। हर वर्ग मुश्किलों के दौर से गुजर रहा है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय के नेतृत्व में कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के रामनगर कर्री में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान तमाम ग्रामीणों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी से संगठन को मजबूत आधार प्रदान करने का आह्वान किया। पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय ने कहा कि सपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो प्रदेश की जनता के सुख-दुख एवं जरूरतों को महसूस कर काम करती है। मौजूदा भाजपा सरकार की नकारात्मक नीतियों के चलते प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल नजर आ रही है।
विज्ञापन

जनता सब कुछ समझती है, आने वाले विधानसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी। समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आशीष पांडेय दीपू ने कहा कि वर्तमान सरकार के झूठ का पर्दाफाश हो चुका है। जनता ने इसका जवाब देने का फैसला कर लिया है। कार्यक्रम में अनिल गौतम, अभिषेक विश्वकर्मा, सोहन लाल गौड़, प्रवेश विश्वकर्मा, अफरोज, संजय निषाद, मो0 आमीन, पप्पू गौतम समेत तमाम ग्रामीणों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अध्यक्षता जोन प्रभारी राम गोपाल सिंह, जबकि संचालन महासचिव पवन यादव ने किया। इस मौके पर वीरेंद्र दुबे व मो. शाकिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed