फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People are disenchanted with the station's Day

थाना दिवस से लोगों का हो रहा मोहभंग

Sat, 04 Jun 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 04 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
People are disenchanted with the station's Day
अंबेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली में थाना समाधान दिवस के मौके पर फरियादियों की सुनवाई करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

 प्रचार प्रसार के अभाव एवं शिकायतों के निस्तारण को लेकर संबंधित अधिकारियों द्वारा गंभीरता न दिखाए जाने से लोगों का थाना समाधान दिवस से मोहभंग होता जा रहा है। इसी का नतीजा है कि शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में इक्का-दुक्का शिकायतकर्ता ही थानों पर पहुंचे।

विज्ञापन


शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को लेकर आयोजित थाना समाधान दिवस महज औपचारिकता बनकर रह गया है। शिकायतों के निस्तारण में संबंधित अधिकारियों द्वारा रुचि न दिखाए जाने के चलते पीड़ितों का इससे मोहभंग होने लगा है।
विज्ञापन


नतीजा यह है कि शिकायतों को लेकर संबंधित थानों में शिकायतकर्ताओं की संख्या दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जब उनकी शिकायत का निस्तारण समय पर नहीं होना है, तो थानों पर जाने की जरूरत ही क्या है ?
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर थाने में एएसपी राहुलराज की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल आठ शिकायतें आईं, जिनमें से मात्र दो शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। इस दौरान एसओ महेंद्र कुमार मौजूद रहे।

महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम भीटी एसपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस में कुल छह शिकायतें आईं, जिनमें से चार शिकायतों का निस्तारण हुआ। इस दौरान एसओ अरशद सिद्दीकी मौजूद रहे।

हंसवर प्रतिनिधि के अनुसार एसओ ध्रवसिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस में मात्र एक शिकायत आई, लेकिन उसका निस्तारण नहीं हो सका। भीटी तहसीलदार सुदामा वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस में कुल आठ शिकायतें आईं, जिनमें से चार शिकायतों का निस्तारण मौके पर हुआ। इस दौरान प्रभारी एसओ अरविंद कुमार पण्डेय मौजूद रहे। 

थाना सम्मनपुर में एसओ त्रिभुवन वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस में चार में तीन, मालीपुर में एसओ चंद्रभान यादव की अध्यक्षता में पांच में दो, जैतपुर थाने में एसओ राजेश यादव की अध्यक्षता में आठ में दो व जलालपुर में प्रभारी पवन सोनकर की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में नौ में मात्र एक शिकायत का निस्तारण हो सका।


जहांगीरगंज एसडीएम नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में दो शिकायतें आई, जिनका मौके पर निस्तारण हो गया। इस दौरान एसओ नीरज राय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed