फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People are blown away by poor welfare and good governance

गरीब कल्याण व सुशासन से जनता गदगद

Mon, 13 Jun 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
People are blown away by poor welfare and good governance
अंबेडकरनगर के पीएचसी रामनगर में सम्मानित होने के बाद चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। देश के प्रत्येक व्यक्ति को सुगम व सुरक्षित जीवन जीने का अधिकार है। भाजपा सरकार इसके लिए प्रयास कर रही है। यह विचार वक्ताओं ने रविवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में केंद्र सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। भीटी, जलालपुर, आलापुर व टांडा आदि क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

अकबरपुर सीएचसी पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता व भाजपा जिलामंत्री विनय पांडेय ने 20 फ्रंटलाइन वर्करों को सम्मानित किया। नपा अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएचसी प्रभारी डॉ. सुभाष ने की। इस मौके पर डॉ. सीपी वर्मा, डॉ. मोहम्मद रफी, डॉ. आशा उपाध्याय, रमेश व पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने गंजा में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि केंद्र सरकार का आठ वर्ष का कार्यकाल आम जनता के जीवन में खुशहाली लाने वाला रहा है। जनता भाजपा के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं से खुश है। इस मौके पर अरुण कुमार मिश्र व रमेश आदि मौजूद रहे। भीटी के सीएचसी पर कोरोना काल में कार्य करने वाले फ्रंट लाइन वर्करों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष दिलीप तिवारी व मंडल महामंत्री रानेश पांडेय ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, डॉ. रामसहाय, डॉ. महबूब आलम, डॉ. अशोक, आदेश श्रीवास्तव व सुरेश वर्मा आदि को प्रशस्ति पत्र दिया।

पीएचसी रामनगर पर 25 चिकित्सकों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने फ्रंटलाइन वर्करों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को सराहनीय बताया। कहा कि चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों के बेहतर सहयोग से ही सरकार कोरोना जैसी महामारी से सफलतापूर्वक लड़ सकी। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल, सीएचसी प्रभारी डॉ. एके राय, डॉ. सुनील मौर्य व रामलगन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed