{"_id":"6331ef03134cc07b7704abfe","slug":"pension-of-28-746-elderly-people-stopped-due-to-non-availability-of-e-kyc-ambedkar-nagar-news-lko6502324195","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-केवाईसी न होने से रुकी 28,746 बुजुर्गों की पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-केवाईसी न होने से रुकी 28,746 बुजुर्गों की पेंशन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आधार फीडिंग न कराने के चलते 28,746 बुजुर्गों की पेंशन रोक दी गई है। इन सभी को कई बार समाज कल्याण विभाग की तरफ से ई-केवाईसी कराने का मौका दिया गया था। विभाग ने कहा है कि फिलहाल दिव्यांगों व विधवाओं को पेंशन दे दी गई है लेकिन अब इन सभी को ई-केवाईसी के बिना पेंशन की अगली किस्त नहीं मिलेगी।
विभिन्न योजनाओं व पेंशन में फर्जीवाड़ा रोकने तथा पात्रों तक लाभ पहुंचाने के लिए सरकार की तरफ से ई-केवाईसी की अनिवार्यता कर दी गई है। जब से यह व्यवस्था शुरू हुई है, तमाम योजनाओं में गड़बड़ी भी सामने आ रही है। किसान सम्मान निधि से लेकर पेंशन तक में कई अपात्र मिल चुके हैं।
वृद्धावस्था पेंशन को लेकर समाज कल्याण विभाग ने कई मौका देते हुए कहा था कि यदि ई-केवाईसी न करायी गई तो पेंशन नहीं दी जाएगी। कई बुजुर्गों ने इस पर आधार फीडिंग में रुचि ली लेकिन बड़ी तादाद में बुजुर्गों ने किनारा कसे रखा। नतीजतन 28,746 बुजुर्गों की तीन माह की पेंशन फिलहाल रोक दी गई। जनपद में कुल एक लाख 30 हजार 654 वृद्ध ऐसे हैं जिन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये की पेंशन दी जाती है। ई-केवाईसी कराने वाले एक लाख एक हजार 908 बुजुर्गों को ही फिलहाल पेंशन भेजी गई है।
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग ने विधवा एवं दिव्यांग जनों को पूरी पेंशन भेज दी है। हालांकि अब इन सभी को भी ई-केवाईसी कराए बिना अगली किस्त का भुगतान नहीं होगा। जनपद में 37,189 विधवाओं को प्रतिमाह एक हजार पेंशन मिल रही है। इनमें से 25,555 विधवाओं ने आधार फीडिंग करा ली है।
बाकी 11,634 विधवाओं की पेंशन रुक सकती है। अगली किस्त के पहले तक इन सभी को आधार की फीडिंग अनिवार्य रूप से करानी है। 15,831 दिव्यांगों को भी एक हजार रुपये प्रतिमाह की पेंशन दी जाती है। फिलहाल 9,424 दिव्यांगों ने आधार की फीडिंग करा ली है। 6,407 दिव्यांगों ने अब तक फीडिंग नहीं कराई है। इन सभी ने यदि जल्द ही फीडिंग न करायी तो इनकी भी पेंशन रुक जाएगी।
जिन बुजुर्गों की पेंशन रोकी गई है, उन्हें 30 सितंबर तक ई-केवाईसी करा लेने का मौका दिया गया है। जिन पात्रों ने ऐसा कर लिया, उनकी पेंशन जल्द ही निर्गत कर दी जाएगी। बुजुर्ग स्थानीय जनसेवा केंद्रों व ब्लॉक मुख्यालयों पर उपलब्ध सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
पेंशन के सभी पात्रों को अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी करानी पड़ेगी। इसके बिना आगे पेंशन का भुगतान संभव नहीं हो पाएगा। इसमें कोई कठिनाई आ रही हो तो कार्यालय पहुंचकर अवगत कराएं। उसका निराकरण कराया जाएगा।
-राकेश रमन, जिला समाज कल्याण अधिकारी