{"_id":"606761208ebc3e8d195acab2","slug":"penalty-imposed-on-261-people-who-did-not-apply-masks-ambedkar-nagar-news-lko572401283","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क न लगाने वाले 261 लोगों पर लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क न लगाने वाले 261 लोगों पर लगाया जुर्माना
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को जांच अभियान चलाया। इस दौरान कोविड गाइड लाइन का पालन न करने वाले 261 नागरिकों पर टीम ने 26 हजार 600 रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा आलापुर पुलिस ने जहां एक युवक को 45 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया, वहीं अहिरौली, भीटी व अलीगंज पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर जनपद पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। पुलिस टीम ने बगैर मास्क के घूमने वाले 261 नागरिकों पर 26600 रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा अहिरौली थाने के एसआई संजय सिंह ने वांछित शिवचरन निवासी जिवधरपुर, थाना अहिरौली को गिरफ्तार किया। अलीगंज पुलिस थाने के एसआई हीरालाल यादव ने वांछित महेश पांडेय निवासी छज्जापुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विशेष अभियान के दौरान आलापुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली। हेड कांस्टेबल प्रेमप्रकाश सिंह ने अनिल गौड़ निवासी दुमदुमा थाना आलापुर को 200 एमएल की 45 बोतल देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। भीटी थाने के एसआई संजय कुमार पाठक ने धोखाधड़ी मामले के वांछित यदुनाथ दुबे निवासी भीटी को गिरफ्तार किया। एएसपी संजय राय ने बताया कि वांछितों व अपराधियों के विरुद्ध अभियान जारी है। सभी नागरिकों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने का आह्वान किया जा रहा है।