Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   PCS exam will be held today at 19 centers

Ambedkar Nagar News: 19 केंद्रों पर आज होगी पीसीएस परीक्षा

Sun, 22 Dec 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 22 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
PCS exam will be held today at 19 centers
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित पीसीएस प्री परीक्षा जिले के 19 केंद्रों पर रविवार को दो पालियों में होगी। परीक्षा को लेकर प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी की गई है। सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। इसके अलावा पूरे जनपद को 19 सेक्टर में बांटा गया है और इन सभी सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

सभी केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पूर्व ही गेट बंद हो जाएगा और फिर किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा को लेकर डीएम ने सभी नामित प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि 22 दिसंबर को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा होगी। इस परीक्षा को लेकर जिले में बनाए गए 19 परीक्षा केंद्रों में कुल 8352 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

बताया कि परीक्षा को सकुशल रूप से संपन्न करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक उपस्थिति भी कराई जाएगी। प्रथम पाली में सुबह साढ़े नौ बजे पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न ढाई बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में होगी। एएसपी पश्चिमी विशाल पांडेय ने भी पुलिस कर्मियों के साथ ब्रीफिंग किया। बताया कि 200 मीटर परिधि में सादे व वर्दी में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed