फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Payment of two and a half crores to 17 thousand farmers

Ambedkar Nagar News: 17 हजार किसानों को ढाई करोड़ का भुगतान

Sat, 01 Apr 2023 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Payment of two and a half crores to 17 thousand farmers
अंबेडकरनगर। चीनी मिल मिझौड़ा में 17 मार्च से 21 मार्च तक गन्ना बेचने वाले 17 हजार किसानों को शुक्रवार को ढाई करोड़ रुपये का भुगतान हुआ। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली। चीनी मिल के अनुसार बाकी किसानों का भी भुगतान शीघ्र ही कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




गन्ना बेचने वाले किसानों के खाते में समय से रकम पहुंचाने के लिए अकबरपुर चीनी मिल प्रशासन एक बार फिर आगे आया है। सहायक गन्ना प्रबंधक अरविंद सिंह ने बताया कि लगभग 17 हजार किसानों का दो करोड़ 64 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है। अन्य किसानों का भी भुगतान शीघ्र ही कर दिया जाएगा। किसानों को भुगतान को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि अब तक कुल 92 लाख 50 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है। गौरतलब है कि 24 नवंबर से अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा में गन्ना पेराई सत्र प्रारंभ हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन



चीनी मिल को मिले 103 लाख क्विंटल पेराई के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मिल गेट समेत 38 क्रय केंद्रों पर गन्ने की खरीद की जा रही है। सहायक गन्ना प्रबंधक अरविंद सिंह ने बताया कि जब तक सभी किसानों के शत-प्रतिशत गन्ने की खरीद नहीं हो जाएगी, पेराई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed