फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Patti intersection scorched in the fire of disturbance for four hours

चार घंटे तक उपद्रव की आग में झुलसा पट्टी चौराहा

Sat, 12 Jun 2021 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Patti intersection scorched in the fire of disturbance for four hours
जलालपुर/हजपुरा (अंबेडकरनगर)। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र का पट्टी चौराहा शनिवार को चार घंटे तक उपद्रव का गवाह बना रहा। युवक की मौत से नाराज ग्रामीणों ने जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की। इसमें युवाओं की तादाद सर्वाधिक रही। प्रत्यक्षदर्शियों के बीच इन घटनाओं को मोबाइल में कैद करने की होड़ भी देखने को मिली।
विज्ञापन

युवक की मौत से भड़के ग्रामीणों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। सुबह सवा 10 बजे करीब हुए हादसे के कुछ देर बाद से ही पट्टी चौराहा अराजकता का शिकार हो गया। पहले ट्रक ड्राइवर को पीटने से संतोष नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने एआरटीओ और उनके सिपाहियों को दौड़ा लिया।
विज्ञापन

सिपाही चालक की पिटाई भी की। इसके बाद एआरटीओ के सरकारी वाहन को फूंक दिया। पुलिस टीम मौके पर कुछ ही देर में पहुंची जरूर लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश भड़का हुआ था। कई थानों का पुलिस बल आने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश तेज की गई। इन सबके बीच लगभग चार घंटे तक पूरा चौराहा उपद्रव की आग में झुलसता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed