{"_id":"674e02e2adced2e6c40d3964","slug":"patients-with-fever-and-cough-increased-with-the-change-of-weather-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-125430-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मौसम बदलने के साथ बुखार व खांसी के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मौसम बदलने के साथ बुखार व खांसी के बढ़े मरीज
Tue, 03 Dec 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। बदल रहे मौसम के चलते लोग बीमार पड़ने लगे हैं। इस समय सीएचसी में रोगियों की संख्या बढ़ गई है। स्थिति यह है कि प्रतिदिन अस्पताल की ओपीडी में करीब 150 से ऊपर मरीज पहुंच रहे हैं। जांच व दवा वितरण केंद्र पर लोगों की भीड़ दिख रही है।
सोमवार को सीएचसी में उपचार के लिए मरीजों व तीमारदारों के बीच आपाधापी दिखी। कारण यह कि रोज की अपेक्षा मरीजों की संख्या बढ़ी हुई थी। ओपीडी में करीब दो सौ से अधिक मरीजों ने अपना पर्चा बनवाया। दोपहर दो बजे तक मरीजों की भीड़ और बढ़ गई। सबसे अधिक लोग बुखार, सर्दी व खांसी से पीड़ित रहे। वहीं, 70 मरीजों ने अलग-अलग प्रकार की जांच कराई।
खानपान में सावधानी बरतने की दी गई सलाह
सीएचसी अधीक्षक डाॅ.आशीष राय ने बताया कि मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज बढ़े हैं। मौसम का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। ज्यादा मरीज बुखार और जुकाम से पीड़ित हैं। मरीजों को दवा के साथ-साथ खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। लोगों को ठंड से बचने की जरूरत है। आने वाले समय में और एहतियात बरतना होगा। खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मौसमी सब्जियों का सेवन जरूर करें।