{"_id":"60fc51ca8ebc3e586170f3e1","slug":"patients-will-get-relief-two-oxygen-plants-started-ambedkar-nagar-news-lko5883232159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को मिलेगी राहत, दो ऑक्सीजन प्लांट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को मिलेगी राहत, दो ऑक्सीजन प्लांट शुरू
विज्ञापन
अंबेडकनगर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करते प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले के मरीजों के लिए शनिवार को बड़ी खुशखबरी का दिन रहा। दो सरकारी अस्पतालों में शनिवार से ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर तथा एमसीएच विंग टांडा में जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने समारोहपूर्वक दोनों प्लांट का लोकार्पण किया। इससे अब मरीजों को राहत मिलेगी। मंत्री ने कहा कि जरूरत के अनुसार अन्य स्थानों पर भी प्लांट की स्थापना जिले में सुनिश्चित कराई जाएगी।
जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के न्याय एवं ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री बृजेश पाठक ने टांडा नगर के मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल में नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लिया। यहां 400 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन की उत्पादन क्षमता का प्लांट स्थापित हुआ है। मंत्री ने विधायक संजू देवी व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी के साथ मिलकर प्लांट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह सौगात जिले के मरीजों के लिए वरदान साबित होगी। मरीजों को ऑक्सीजन आसानी से उपलब्ध होती रहेगी।
यहां से प्रभारी मंत्री राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, टांडा विधायक संजू देवी, आलापुर विधायक अनीता कमल व डीएम सैमुअल पॉल एन की मौजूदगी में 900 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया। पीएम केयर फंड से लगभग ढाई करोड़ की लागत से इस प्लांट की स्थापना की गई है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में दो नए ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ होने से मरीजों को अब ज्यादा आसानी से ऑक्सीजन की उपलब्धता हो सकेगी।
विज्ञापन
मंत्री ने लिया टीकाकरण केंद्रों का जायजा
जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने आलापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचकर कोविड वैक्सीन सेंटर का जायजा लिया। वहां अस्पताल परिसर में पौधरोपण करते हुए नागरिकों से शत-प्रतिशत टीका लगवाने का आह्वान किया। जहांगीरगंज सीएचसी पर मंत्री ने कोविड वैक्सीन सेंटर का जायजा लेने के बाद कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार सिर्फ जनता के हित पर ध्यान दे रही है। बसखारी सीएचसी के वैक्सीनेशन सेंटर का जायजा लेने के साथ पौधरोपण किया। मंत्री ने यहां वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, रफत एजाज, रूद्रप्रसाद उपाध्याय, अमरनाथ सिंह, विकास मोदनवाल व ओंकार गुप्त की मौजूदगी में नागरिकों से कहा कि वे टीकाकरण अवश्य कराएं। मंत्री ने यहां डिवहारे बाबा धार्मिक स्थल जाकर महंत गोविंदपुरी को शाल भेंटकर सम्मानित किया।