फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Patients and timbers wandering for water

पानी के लिए भटक रहे मरीज व तीमारदार

Thu, 11 Mar 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Patients and timbers wandering for water
जलालपुर। नगर स्थित महिला चिकित्सालय में प्यास बुझाने के लिए मरीजों व तीमारदारों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कारण यह है कि चिकित्सालय परिसर में लगा एक मात्र इंडिया मार्का हैंडपंप अरसे से खराब पड़ा है। इसे न तो अस्पताल प्रबंधन सही करा रहा है और न ही अधिकारी। नतीजा यह है कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों व तीमारदारों को पानी के लिए भटकना पड़ा रहा। कई बार मजबूरी वश मरीजों व तीमारदारों को दुकानों अथवा अस्पताल परिसर से दूर लगे हैंडपंप तक पानी के लिए जाना पड़ता है।
विज्ञापन

जलालपुर नगर में महिला चिकित्सालय है। यहां प्रतिदिन स्थानीय व दूरदराज की करीब 100 महिला मरीज इलाज के लिए अपने तीमारदारों के साथ पहुंचती हैं। अस्पताल परिसर में लगा एक मात्र इंडिया मार्का हैंडपंप करीब एक वर्ष से खराब पड़ा है। मनमानी का आलम यह है कि कई बार शिकायत के बावजूद न तो अस्पताल प्रबंधन और न ही अधिकारियों ने नल को सही कराया। ऐसी स्थिति में मरीजों व तीमारदारों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्यास बुझाने के लिए मरीजों व तीमारदारों को या तो आसपास के जलपान की दुकानों पर जाना पड़ता है या फिर अस्पताल परिसर से दूर लगे हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ता है। मरीज शालिनी, सरिता, आरती, ममता व सुमंगला ने बताया कि अस्पताल परिसर में खराब पड़े हैंडपंप के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मजबूरन दुकानों व परिसर के बाहर लगे हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ता है। उनका कहना है कि अस्पताल प्रबंधन को मरीजों के हितों को भी ध्यान में रखना चाहिए। प्रभारी अधीक्षक जावेद आलम ने कहा कि जल्द ही हैंडपंप की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed