{"_id":"6a0efb5cd90f8d80a0038186","slug":"patient-admitted-to-government-medical-college-commits-suicide-by-jumping-from-first-floor-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज ने पहली मंजिल से कूदकर दी जान, प्राचार्य ने गठित की छह सदस्यीय जांच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज ने पहली मंजिल से कूदकर दी जान, प्राचार्य ने गठित की छह सदस्यीय जांच टीम
Thu, 21 May 2026 06:02 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 21 May 2026 06:02 PM IST
सार
अंबेडकरनगर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज ने पहली मंजिल से कूदकर जान दे दी। प्राचार्य ने छह सदस्यीय जांच टीम गठित की है। मृतक का 19 मई से उपचार चल रहा था। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में चीत्कार मच गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर में भर्ती मरीज ने बुधवार की रात वार्ड की पहली मंजिल से कूदकर जान दे दी। परिवार के लोगों ने घटना के बाद पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव लेकर चले गए। हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने छह सदस्यीय जांच टीम का गठन कर रिपोर्ट तलब की है।
टांडा के हुसैनपुर गिरंट गांव निवासी अनुराग वर्मा (26) को बीते दिनों ट्रैक्टर से गिरने के कारण पैर में गंभीर चोट लगी थी। उपचार के लिए उन्हें 19 मई को राजकीय मेडिकल कॉलेज के पहली मंजिल पर वार्ड नंबर सात में भर्ती कराया गया था। बुधवार की रात करीब 11 बजे अनुराग अचानक अपने वार्ड से बाहर निकले और 100 मीटर आगे जाकर प्रथम तल से नीचे कूद गए।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने डॉ. जावेद अहमद की अध्यक्षता वाली में छह सदस्यीय टीम को जांच सौंपी है। इसमें डॉ. संदीप कुमार शर्मा, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ.धीरज, आउटसोर्सिंग सूपरवाइजर संदीप शुक्ला और सैनिक बोर्ड सिक्योरिटी इंचार्ज राना सिंह शामिल हैं। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। प्राचार्य ने बताया कि जांच टीम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इकलौते बेटे की मौत से परिवार बेसुध
इस घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सिक्योरिटी गार्ड आननफानन उन्हें लेकर इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। वहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता मेवालाल वर्मा ने बताया कि अनुराग उनका इकलौता बेटा था। मां राजकुमारी बेटे की मौत पर बेसुध हो गईं। बहन रेनू वर्मा का विवाह हो चुका है।