{"_id":"608ee56a8ebc3e5a41279cdb","slug":"passengers-wandering-for-buses-ambedkar-nagar-news-lko576596521","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों के लिए भटकते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों के लिए भटकते रहे यात्री
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वीकेंड लॉकडाउन के बीच रविवार को बसों के सड़कों पर कम उतरने से यात्रियों को गंतव्य तक जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में वाहन का इंतजार कर रहे यात्रियों में इस बीच नाराजगी भी दिखी। उन्होंने जिम्मेदारों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि यात्रियों के हित को देखते हुए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए थे।
लगातार बढ़ रहे कोरोना व वीकेंड लॉकडाउन के चलते अकबरपुर बस स्टेशन की सभी बसें सड़क पर नहीं उतर रही हैं। अकबरपुर बस स्टेशन में कुल 52 बसें हैं। इनमें से 26 बसें बीते दिनों ही दूसरे जनपदों में चुनाव में चली गई थीं। इक्का-दुक्का बसें ही अब तक लौट सकी हैं। ऐसे में शेष बचीं 26 बसों में भी बमुश्किल 10 से 12 बसें ही प्रतिदिन सड़क पर उतर रही हैं। कम बसों के सड़क पर उतरने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
वीकेंड लॉकडाउन के दूसरे दिन भी गंतव्य तक जाने के लिए बसों के लिए यात्रियों को इधर-उधर भटकना पड़ा। अत्यंत जरूरी कार्य से निकले यात्री गंतव्य तक जाने के लिए अकबरपुर बस स्टेशन पर पहुंचे, लेकिन बस के लिए उन्हें घंटों इंतजार करने को मजबूर होना पड़ा। तपिशभरी धूप में बस के इंतजार में उन्हें मुश्किलें भी उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
अकबरपुर बस स्टेशन पर बस के लिए भटकते मिले रामसुरेश, अमित कुमार, सुधीर, अरुण, सर्वेश व सुल्तान ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिम्मेदारों को यात्रियों की तनिक भी सुध नहीं है। यात्रियों के हित को देखते हुए सुचारु रूप से बसों का संचालन करना चाहिए था। उधर, एआरएम विष्णुदत्त चौधरी ने बताया कि यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों को सड़कों पर उतारा गया। यात्रियों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए।