Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Passengers returning disappointed from Akbarpur railway station

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मायूस लाैट रहे यात्री

Sun, 22 Dec 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 22 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Passengers returning disappointed from Akbarpur railway station
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन न मिलने निराश होकर वापस जाते यात्री।
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से होकर आवागमन करने वाली लगभग एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन अयोध्या में हो रहे निर्माण कार्य के चलते बाधित है। इसके बावजूद रेलवे प्रशासन ने इन ट्रेनोंं के रद्द होने से संबंधित कोई सूचना स्टेशन परिसर में चस्पा नहीं कराई है। इससे दूर दराज से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सुबह साढ़े 10 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर सन्नाटा पसरा रहा। प्लेटफार्म नंबर दो पर मजदूर टिनशेड के निर्माण के लिए खोदाई कर रहे थे तो कुछ मजदूर पानी की पाइपलाइन डालने में जुटे रहे। इस प्लेटफार्म पर कराया जाने वाल कार्य ट्रेनों के संचालन के चलते बेहद मंद गति से चल रहा था। अब जब ट्रेनों का संचालन पूरी तरफ बाधित है तो भी निर्माण कार्य में कोई तेजी नहीं दिखी।
विज्ञापन

इसी बीच कई यात्री प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे। सभी सूचना पट पर ट्रेनों के आने का समय देखने लगे। उस पर वाराणसी के लिए 10 बजे अगली ट्रेन मिलने की सूचना देख यात्रियों ने वहां मौजूद रेलकर्मी से इसका कारण पूछा तो उन्हें ट्रेनें रद्द होने की जानकारी दी गई। इस पर यात्री दीनानाथ सिंह, राजेश राजभर, विवेक तिवारी, सुधीर यादव ने ट्रेनों के रद्द होने से संबंधित कोई सूचना चस्पा न किए जाने पर नाराजगी जताई। यही परेशानी पूरे दिन स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन न मिलने पर लौटना पड़ा घर
हावड़ा में मजदूरी का काम करता हूं। नवंबर को गेहूं की बोआई करने आया था। रविवार को देहरादून से हावड़ा जाने के लिए सुबह आठ बजे स्टेशन पहुंच गया। लेकिन यहां आने के बाद पता चला कि ट्रेन सात जनवरी तक रद्द है। बाहर कहीं भी ट्रेन रद्द होने की कोई सूचना भी चस्पा नहीं की गई है। अब 60 किलोमीटर दूर घर वापस जाना पड़ रहा है। -कुंदन लाल, राजेसुल्तानपुर
काम पर पहुंचना जरूरी
अंबाला में टाइल्स लगाने का कम करता हूं। पांच दिसंबर को रिश्तेदारी में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर आया था। गंगा सतलज ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचा, तो यहां ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिली। सोमवार को काम पर पहुंचना जरूरी है। ऐसे में अब रोडवेज बस से लखनऊ जाकर वहां से कोई ट्रेन पकड़नी पड़ेगी। -कुनाल, आशोपुर, टांडा
32 यात्रियों ने रद्द कराया टिकट

अकबरपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन ठप होने की जानकारी न होने से रविवार को आरक्षण काउंटर पर पहुंचे 32 यात्रियों ने अपना टिकट रद्द कराया। टिकट काउंटर के कर्मचारियों के अनुसार 66 लोग विभिन्न गंतव्यों को जाने के लिए टिकट लेने पहुंचे। उन्हें ट्रेन रद्द होने की जानकारी दी गई। कई लोग ऑनलाइन टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्लेटफार्म पर पहुंच गए थे। आरक्षण काउंटर से ट्रेन की जानकारी लेने के बाद वापस लौट गए।


ट्रेनों के रद्द होने की सूचना आरक्षण काउंटर के पास चस्पा कराई गई है। स्टेशन के अन्य स्थानों पर भी चस्पा करा दी जाएगी। पूछताछ काउंटर पर आने वाले यात्रियों को ट्रेनों का संचालन ठप होने की जानकारी दी जा रही है। -विनोद कुमार, स्टेशन अधीक्षक, अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed