फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Passengers are suffering due to increase in fare

किराया बढ़ने से यात्रियों को लग रही चपत

Sun, 17 Apr 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Passengers are suffering due to increase in fare
अंबेडकरनगर। सड़कों पर टोल टैक्स में वृद्धि होते ही यात्रियों की जेब ढीली होनी शुरू हो गई है। परिवहन निगम की बसों का एक रुपये से 7 रुपये तक किराया बढ़ने से यात्रियों को अतिरिक्त भुगतान करना पड़ रहा है। किराये में सबसे ज्यादा वृद्धि अकबरपुर से दिल्ली के बीच हुई है। यहां अब 7 रुपये ज्यादा किराया लग रहा है। इसके अलावा अकबरपुर से कानपुर तक 2 रुपये, आजमगढ़ से लखनऊ 3 रुपये, गौहनिया से प्रयागराज 2 रुपये, अकबरपुर से प्रयागराज 2 रुपये किराया बढ़ा है। अकबरपुर से अयोध्या एक रुपये तथा अकबरपुर से बस्ती तक का किराया एक रुपये अब अतिरिक्त देना पड़ रहा है। इसके अलावा कई अन्य शहरों तक जाने के लिए किराए में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

अकबरपुर बस स्टेशन में कुल 56 बसें हैं। इसमें लगभग 20 बस ऐसी हैं, जो नीलामी सीमा को या तो पार कर चुकी हैं या फिर नीलामी की कगार पर पहुंच गई हैं। इन बसों से प्रतिदिन औसतन 7 हजार यात्री यात्रा करते हैं। इस बीच परिवहन निगम की बस का किराया बढ़ने से यात्रियों को जेबें ढीली करनी पड़ रही हैं। यात्रियों ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच यात्री किराया बढ़ना कतई उचित नहीं है। इससे उन पर और अधिक बोझ पड़ेगा। यात्रियों की यह नाराजगी जायज इसलिए भी है क्योंकि निगम की सेवाएं बेहतर नहीं हो पा रही हैं। न तो आरामदायक सीटें यात्रियों को मिल पा रहीं और न ही जर्जर बसों का संचालन रुक पा रहा है।
विज्ञापन

इन सबके बीच अब यात्री किराए में वृद्धि कर देने का खामियाजा भी यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। अकबरपुर से दिल्ली तक की यात्रा सबसे ज्यादा महंगी हुई है। कुल 7 रुपये का अतिरिक्त भुगतान अब यात्रियों को दिल्ली तक की यात्रा में करना पड़ रहा है। सबसे कम किराया अकबरपुर से अयोध्या तथा अकबरपुर से बस्ती के बीच बढ़ा है। इन शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को सिर्फ एक रुपये का अतिरिक्त भार पड़ा है। मऊ से दिल्ली तक की यात्रा के लिए 8 रुपये तथा बलिया से कानपुर के यात्रा में 4 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। अकबरपुर से प्रयागराज तक की यात्रा करने में यात्रियों को 2 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ रहा। परिवहन कर्मियों ने बताया कि अलग-अलग कस्बों के लिए अलग-अलग वृद्धि निर्धारित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापस लिया जाए बढ़ा किराया
अकबरपुर की संगीता ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधाएं तो बढ़ नहीं रहीं, लेकिन किराया जरूर बढ़ गया है। एक तो खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़ने से पहले से ही घर का बजट बिगड़ा हुआ है, उस पर से यात्री किराया बढ़ने से अब और समस्या आ गई है। शहजादपुर के छात्र अनूप वर्मा ने कहा कि उसका पढ़ाई के लिए दिल्ली अक्सर आना-जाना रहता है। पहले से ही किराया अधिक था, अब 7 रुपये और बढ़ गया। इससे अधिक आर्थिक बोझ बढ़ेगा। जिम्मेदारों को चाहिए कि यात्री हित को देखते हुए बढ़ा किराया वापस लें। रामपुर के सोनू सिंह ने बिजनेस के लिए कानपुर के लिए जाना पड़ता है। यात्री किराया बढ़ गया है। अब ऐसे में जाहिर सी बात है कि सामान भी महंगा होगा। इससे समस्या बढ़ेगी। जिम्मेदारों को इस पर विचार करना होगा। बढ़ा किराया वापस लिया जाना होगा।

टोल दर बढ़ने से बढ़ा किराया
टोल दर बढ़ने के चलते ही यात्री किराए में वृद्धि हुई है। यात्रियों के हित को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रियों को यात्रा करने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जरूरी प्रयास चल रहे हैं।
-शेषनाथ मिश्र, अकबरपुर बस स्टेशन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed