{"_id":"613ceb2b8ebc3e137c279904","slug":"passenger-facilities-will-increase-at-three-taxi-stands-ambedkar-nagar-news-lko595121675","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन टैक्सी स्टैंडों पर बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन टैक्सी स्टैंडों पर बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युतनगर। शासन की सख्ती के बाद अब टांडा नगर पालिका प्रशासन ने नगर के तीन स्थानों पर बने टैक्सी स्टैंडों पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही चिंतौरा, कश्मीरिया व अलीगंज टैक्सी स्टैंड पर बैठने के लिए यात्री टिनशेड के अलावा शौचालय, पार्किंग व पेयजल की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन की तरफ से करीब छह लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इससे टांडा नगर से विभिन्न क्षेत्रों के लिए आवागमन करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। मौजूदा समय में यात्रियों को खुले आसमान के नीचे खड़े होकर सवारी का इंतजार करना पड़ता है।
नगर पालिका प्रशासन के मुताबिक इन टैक्सी स्टैंडों पर न सिर्फ यात्रियों को बैठने के लिए यात्री शेड का निर्माण कराया जाएगा, बल्कि वाहन पार्किंग, स्वच्छ पेयजल तथा महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग अलग शौचालय की सुविधा रहेगी। संतोष जायसवाल, प्रमोद गुप्त व मनीष सिंह का कहना है कि इस तरह की सुविधाएं वर्षों पहले हो जानी चाहिए। फिर भी यदि नगर पालिका अब इसके लिए प्रयास कर रहा है तो सराहनीय है। टैक्सी स्टैंडों पर मूलभूत सुविधाएं न होने से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। सबसे ज्यादा मुश्किल तो महिला यात्रियों को होती है। मालूम रहे कि टांडा नगर पालिका जिले की सबसे पुरानी नगर पालिका परिसर है।
यहां नागरिक व यात्री सुविधाएं आज भी पर्याप्त नही है। दशकों पुराने इस नगर पालिका क्षेत्र में तीन मार्गों पर टैक्सी स्टैंड संचालित है, परंतु एक भी टैक्सी स्टैंड पर यात्री सुविधाएं नही हैं। इस पर बीते दिनों प्रशासन ने नगर पालिका परिषद टांडा के सीमांतर्गत स्टैंडों पर मूलभूत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध न होने तक स्टैंड शुल्क की वसूली पर रोक लगा दी। इसके चलते नगर पालिका क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सख्त रुख के बाद अब नगर पालिका प्रशासन ने टांडा नगर के टैक्सी स्टैंडों पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का कार्य शुरु कर दिया है। अधिशाषी अधिकारी टांडा डॉ. आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि टांडा नगर के तीन टैक्सी स्टैंडों पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। यात्रियों को बैठने के लिए टिनशेड, पेयजल, शौचालय व पार्किंग आदि की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।