फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Passenger facilities will be increased at Goshaiganj station

गोशाईगंज स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में होगी बढ़ोत्तरी

Mon, 08 Feb 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Passenger facilities will be increased at Goshaiganj station
अंबेडकरनगर। सांसद रितेश पांडेय के प्रयासों से गोशाईगंज रेलवे स्टेशन पर कई तरह की यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद जगी है। उत्तर रेलवे महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने सांसद को पत्र भेजकर कहा है कि गोशाईगंज स्टेशन पर दो प्लेटफॉर्म के बीच फुट ओवरब्रिज तथा प्लेटफॉर्म के उच्चीकरण एवं उस पर टिन शेड की व्यवस्था का कार्य आगामी दिनों में प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद ने सोमवार को बताया कि उन्होंने अंबेडकरनगर संसदीय क्षेत्र में शामिल अयोध्या जनपद के गोशाईगंज स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के लिए कई प्रयास किए थे। इसमें कैफियात एक्सप्रेस के ठहराव पर जोर दिया गया था, लेकिन उसे फिलहाल रेलवे बोर्ड की मंजूरी नहीं मिल पाई। सांसद ने बताया कि गोशाईगंज स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो के उच्चीकरण एवं उस पर शेड निर्माण की मांग की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है।
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म नंबर एक व दो के बीच फुट ओवरब्रिज निर्माण को भी मंजूरी मिल गई है। इस आशय की जानकारी उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने सांसद को पत्र भेजकर दी है। महाप्रबंधक ने पत्र में बताया कि रेल लाइन दोहरीकरण के कार्य में फुट ओवरब्रिज एवं प्लेटफॉर्म दो के उच्चीकरण एवं टिन शेड कार्य को शामिल किया गया है। कार्य को अतिशीघ्र पूरा कराने के लिए सभी सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed