फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Parents should be aware about the health of daughters

बेटियों के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें अभिभावक

Sun, 05 Dec 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Parents should be aware about the health of daughters
अंबेडकरनगर के संत द्वारिका पीजी कॉलेज में महिला स्वास्थ्य को लेकर आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद प् - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। स्वास्थ्य के प्रति बेटियों की जागरूकता समाज को तरक्की के पथ पर ले जाएगी। बेटियां स्वस्थ रहेंगी, तो आने वाली पीढ़ी स्वस्थ रहेगी। ऐसे में अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वह बेटियों के स्वास्थ्य को लेकर हमेशा सजग रहें। बेटियों की भी जिम्मेदारी है कि वह स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को छुपाएं नहीं, बल्कि चिकित्सकों व परिजनों को जरूरत पड़ने पर खुलकर बताएं।
विज्ञापन

रविवार को संत द्वारिका प्रसाद महाविद्यालय कोटवा में आयोजित गोष्ठी में इंद्रावती महिला सेवा संस्थान से जुड़ी दीपमाला ने ये बातें कहीं। गोष्ठी में मौजूद 50 से अधिक महिलाओं व बेटियों को मुफ्त सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए गए। कहा कि बेटियों व महिलाओं को सेनेटरी पैड की महत्ता को समझना होगा। उन्हें कई तरह की गंभीर बीमारी से बचाने का काम करता है।
विज्ञापन

स्वयंसेवी आरती, नीलम व शीला आदि ने भी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। महिला वक्ताओं ने आह्वान किया कि दो बच्चों के जन्म में कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखें। इससे जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ रहेंगे। मौके पर प्रबंधक डॉ. हरीश वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed