फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Paramilitary forces took charge, guarding the border from today

Ambedkar Nagar News: अर्धसैनिक बलों ने संभाला मोर्चा, आज से सीमा पर पहरा

Tue, 21 May 2024 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Paramilitary forces took charge, guarding the border from today
राजकीय हवाई पटटी पर महिला फोर्स को मीठा ​खिलाकर स्वागत करते सीओ - संवाद।
अंबेडकरनगर। जिले में अर्धसैनिक बल के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। अलग-अलग समय पर पहुंचे 17 कंपनी इन जवानों को 50 से अधिक स्थानों पर ठहराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने यहां पहुंचने पर जवानों का माल्यार्पण व मुंह मीठा कराकर स्वागत किया। इस बीच कुल 35 स्थानों पर जिले की सीमा पर आज बुधवार से पुलिस टीम सक्रिय हो जाएगी। कोई भी वाहन बिना निगरानी के जिले में प्रवेश नहीं करने पाएगा।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध के लिए प्रशासन को मांग के अनुसार पुलिस बल मिलना शुरू हो गया है। पहले से यह निर्धारित था कि 21 मई से अर्धसैनिक बलों का पहुंचना शुरू हो जाएगा। इसे देखते हुए मंगलवार सुबह से ही अलग अलग थाना क्षेत्रों में महिला व पुरुष टुकड़ियों में अर्धसैनिक बल के जवान पहुंचने लगे। इन्हें सभी 19 थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर ठहराया गया।
विज्ञापन

इन पुलिसकर्मियों का एएसपी विशाल पांडेय के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में संबंधित क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों ने माल्यार्पण कर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने अर्धसैनिक बल के जवानों से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाया। इस बीच पुलिस प्रशासन ने बुधवार शाम से ही जिले की सीमाओं पर बनी 35 बैरियर पर जांच का दौर शुरू करने का निर्णय लिया है। यहां पर बुधवार शाम से ही एक दरोगा व चार सिपाही की तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सभी तरह के वाहनों पर नजर रखी जाएगी। 23 मई की शाम से प्रत्येक वाहन को रोककर सघन जांच होगी, अनावश्यक आवागमन नहीं होने दिया जाएगा। सभी चेकपोस्टोंं पर आने वाले सभी वाहनोंं का विवरण यहां मौजूद रजिस्टर पर अंकित किया जाएगा। सुरक्षा में कोई चूक न होने पाए इसके लिए कई चरणोंं में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। आधुनिक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के जरिए 10 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। संवेदन व अतिसंवेदनशील बूथों पर आठ ड्रोन के साथ अधिकारी गतिमान रहेंगे।

गृहमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
23 मई को अकबरपुर के शिवबाबा में गृहमंत्री अमित शाह की चुनावी जनसभा होनी प्रस्तावित है। मंगलवार को एसपी ने स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा के इंतजामों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल के आसपास के दायरे में खुफिया पुलिस के साथ ही कड़ी सुरक्षा के इंतजाम की रूपरेखा तैयार कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंगलवार शाम आईजी अयोध्या प्रवीण कुमार भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed