{"_id":"bb1ca00ea3d28adabbe0cfd696ce18de","slug":"para-medical-staff-work-outs-two-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरा मेडिकल स्टाफ ने दो घंटे किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरा मेडिकल स्टाफ ने दो घंटे किया कार्य बहिष्कार
Updated Mon, 13 Jul 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बताते चलें कि 11 सूत्री मांगों को लेकर फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स बीते तीन जुलाई से 12 जुलाई तक बांहों में काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे थे।
विज्ञापन
शासन से किसी प्रकार की वार्ता न होने एवं मांगों की ओर ध्यान नहीं देने से नाराज प्रांतीय नेताओं ने सोमवार 13 जुलाई से 21 जुलाई तक प्रतिदिन दो घंटे कार्य बहिष्कार की घोषणा की। इसी क्रम में सोमवार को जिला चिकित्सालय सहित सभी सीएचसी व पीएचसी में फार्मासिस्टों व स्टाफ नर्सों ने प्रात: आठ से दस बजे तक कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन
जिलामंत्री डॉ. रविश्याम पटेल ने कहा कि फार्मासिस्टों व स्टाफ नर्सों की लंबे समय से उपेक्षा की जा रही है। विभिन्न समस्याओं से कर्मचारी जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। कहा कि केंद्रीय समानता के आधार पर समस्त भत्ता दिया जाए, सभी संवर्गों का पुनर्गठन किया जाए।
विज्ञापन
साथ ही रिक्त पदों को भरा जाए, राजकीय अवकाश के कार्य के बदले एक माह का अतिरिक्त वेतन प्रदान किया जाए, पुरानी पेंशन बहाल किया जाए। कहा कि 11 सूत्री मांगों को लेकर संघ लंबे समय से आंदोलनरत है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
चुनाव के दौरान तो कर्मचारियों के हित को लेकर बढ़-चढ़कर दावे एवं वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव बाद वादों को पूरा करने की सुध नहीं रहती। अब और अधिक उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि शीघ्र ही मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान केके सिंह, अपर्णा जायसवाल, प्रशांत तिवारी, मीरा यादव, मंजूलता सिंह, गोपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।