{"_id":"67bb56dcb72a9107010c4a7d","slug":"panchayat-secretariat-is-shut-down-villagers-are-unable-to-get-facilities-ambedkar-nagar-news-c-91-slko1001-130046-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पंचायत सचिवालय ठप, ग्रामीणों को नहीं मिल पा रही सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पंचायत सचिवालय ठप, ग्रामीणों को नहीं मिल पा रही सुविधा
विज्ञापन
जमुनीपुर (अंबेडकरनगर)। ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीणों को पंचायत सचिवालयों में ही जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, खतौनी समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ देने की व्यवस्था की गई थी। हर पंचायत सचिवालयों पर इसके लिए पंचायत सहायक की तैनाती भी की गई थी, लेकिन कई पंचायतों में पंचायत सहायक बैठते ही नहीं हैं। ऐसे में यहां ताला लटकता रहता है। कई सचिवालयों के पंचायत सहायकों के इस्तीफा देने के कारण ग्रामीणों को सुविधा नहीं मिल पा रही है।
जमुनीपुर क्षेत्र के तीन पंचायत भवनों के पंचायत सहायकों ने बीते तीन माह से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दरअसल युवा उम्र के पंचायत सहायक अपने भविष्य के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुल्तानपुर की पंचायत सहायक प्राची, भगवानपुर की नीतू व लोदीपुर के पंचायत सहायक ने लगभग दो माह पूर्व अपने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कम मानदेय के चलते ऑनलाइन आवेदन नहीं आ रहे हैं। ग्रामीणों को ऑनलाइन काम कराने के लिए जन सेवा केंद्र के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जहां पर अधिक खर्च करना पड़ रहा है। डीपीआरओ अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही सभी पंचायत भवन सक्रिय किए जाएंगे।
बोले ग्रामीण
लोदीपुर गांव के रहने वाले राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि अब कोई भी कागज ऑनलाइन कराने के लिए दूर जाना पड़ता है। जहां जन सेवा केंद्रों पर अधिक शुल्क देना पड़ता है। इसके अलावा समय की भी बर्बादी होती है सुल्तानपुर के राहुल राजभर ने बताया कि आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अब दूर जाना पड़ता है। उमेश तिवारी ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई के लिए आये दिन विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए ऑनलाइन कराने के लिए अब जनसेवा केंद्रों पर जाना पड़ता है। पहले जो काम 80 रुपये में हो जाता है उसके लिए अब दो से तीन सौ रुपये खर्च करने पड़ते हैं। भगवानपुर के प्रमोद ने बताया कि पंचायत भवन पर काफी दिनों से ताला लटक रहा है।