{"_id":"b27aedf9a84e07c1cec771c0ae72e27a","slug":"panchayat-elections-began-buying-papers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में नामांकन पत्रों की खरीद शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में नामांकन पत्रों की खरीद शुरू
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
बताते चलें कि जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। इसके बाद से चुनाव गतिविधियों ने जोर पकड़ रखा है। चार चरणों में कुल नौ विकास खण्ड में होने वाले चुनाव में प्रथम चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 28 सितंबर की प्रात: से शुरू होगी और 29 सितंबर की अपराहन 4 बजे तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
इस बीच जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की खरीद का कार्य शुरू हो गया है। गुरुवार को बसखारी विकास खण्ड में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 6 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 12 नामांकन पत्र खरीदे गए। रामनगर में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 11 नामांकन पत्र दावेदारों ने खरीदे।
विज्ञापन