फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Paddy and sugarcane crops spread due to strong wind and rain

तेज हवा व बारिश से पसरी धान व गन्ने की फसल

Sun, 17 Oct 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Paddy and sugarcane crops spread due to strong wind and rain
अंबेडकरनगर के बरधाभिउरा में रविवार को तेज आंधी व बारिश के बीच इस तरह से खेत में धराशाई धान की फसल। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले में रविवार को दोपहर बाद अचानक तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे खेतों में खड़ी धान व गन्ने की फसल पसर गई। इससे किसानों को तगड़ी चपत लगेगी। किसानों का कहना है कि पिछले दिनों हुई बारिश से जहां अगेती धान किसान परेशान हैं, वहीं अब फिर बारिश होने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। साथ ही आलू व अन्य फसल की बोआई की तैयारी में जुटे किसानों को भी झटका लगा है। बेमौसम हो रही बारिश से इस बार किसान खासे परेशान नजर आ रहे हैं। तेज हवा के साथ हुई बरसात से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था भी चरमरा गई।
विज्ञापन

अच्छी बारिश के चलते एक तरफ जहां इस बार किसानों की धान की फसल काफी अच्छी थी, वहीं अब भी चल रहे बारिश के सिलसिले ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले दिनों हुई तेज बारिश के चलते एक तरफ जहां नदी व तराई क्षेत्र की धान फसल बर्बाद हो गई, वहीं अगेती धान की फसल कटाई में काफी मुश्किलें हो रही हैं। किसान किसी तरह तैयार हुई फसल को पानी के बीच से काटने को विवश हैं।
विज्ञापन

वहीं लगातार हो रही बारिश के चलते आलू, चना, मटर व सरसों आदि की बोआई भी पिछड़ती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर थमने पर किसानों ने राहत की सांस ली थी। खेती कार्य तेजी से आगे भी बढ़ रहा था। इसी बीच रविवार को दोपहर बाद फिर तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों का खेल खराब कर दिया। एक तरफ जहां खेतों में धान व गन्ने की फसल धराशायी हो गई, वहीं खेतों में तैयार धान की फसल कटाई का कार्य भी प्रभावित हो गया। मौसम की बेरुखी से किसान परेशान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरधा भिउरा के प्रदीप वर्मा ने बताया कि तेज हवा व बारिश से रविवार को उनकी करीब साढ़े 3 बीघा धान की फसल धराशायी हो गई। इससे अब पैदावार पर काफी प्रतिकूल असर पड़ेगा। यहीं के विपिन सिंह ने बताया कि गत दिवस ही उन्होंने लगभग 3 बीघा धान फसल की कटाई कराई थी। बारिश के चलते उसे सुखाने में काफी मुश्किल हो रही है। मरथुआ सरैया के भगवानदीन पांडेय ने बताया कि करीब एक बीघा धान की फसल खेत में कटी पड़ी है। बारिश के चलते नुकसान होने का खतरा है। इतना ही नहीं रविवार को तेज हवा व बारिश से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी चरमरा गई। जिला मुख्यालय पर भी काफी देर तक आपूर्ति बाधित रही। वहीं कई ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। नागरिकों का कहना है कि यदि इसी तरह बारिश का सिलसिला आगे चलता रहता तो काफी दिक्कत बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed