फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Outsourcing employees boycott work in Government Medical College

राजकीय मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

Tue, 19 Oct 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Outsourcing employees boycott work in Government Medical College
अंबेडकरनगर के राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में कार्य बहिष्कार के बाद आउट सोर्सिंग कर्मियों से ? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
टांडा। तीन माह का बकाया मानदेय भुगतान न होने व मानदेय में कटौती किए जाने से आक्रोशित राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया। कहा गया कि कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी के साथ कर रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। तीन माह से मानदेय भुगतान न होने व दिए गए मानदेय में कटौती किए जाने से उन्हें आर्थिक दिक्कतें हो रही हैं। चेतावनी दी कि जब तक उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं होगा, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस बीच कॉलेज प्राचार्य डॉ. संदीप कौशिक ने मौके पर पहुंचकर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद लगभग दो घंटे बाद कर्मचारी वापस काम पर लौट गए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में आउटसोर्सिंग पर तैनात 275 कर्मचारी परिसर में एकत्र हुए। कार्य बहिष्कार करते हुए उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने कहा कि आउटसोर्सिंग संस्था सन फैसीलिटी सर्विसेज लखनऊ द्वारा उन्हें बीते तीन माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। तमाम शिकायतों के बीच बीते दिनों एक माह का मानदेय तो आया, लेकिन एक तो सभी कर्मचारियों का मानदेय नहीं मिला। दूसरे यह कि जिनका मानदेय आया भी, तो उसमें कटौती की गई। इसकी शिकायत जब जिम्मेदारों से की गई, तो काम से हटाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने संस्था के एक जिम्मेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नौकरी पर बने रहने के लिए 25 हजार रुपये की मांग की जा रही है। राशि न दिए जाने पर नौकरी से हटाने की धमकी भी दी जाती है। चेतावनी दी कि जब तक उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं होगा, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस बीच जानकारी होते ही प्राचार्य डॉ. संदीप कौशिक मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से वार्ता की। साथ ही समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद लगभग दो घंटे तक चला कार्य बहिष्कार समाप्त हो सका। बाद में प्राचार्य ने बताया कि कर्मचारियों में वेतन विसंगति को लेकर आक्रोश था। इसमें में जो भी जरूरी प्रयास संभव होगा, वह किया जाएगा। मानदेय में जो कटौती हुई होगी यदि उसमें कुछ गलत होगा तो उसे भी सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed