फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Opposition trying to defame: Nandi

बदनाम करने की कोशिश कर रहा विपक्ष : नंदी

Thu, 23 Jul 2026 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Opposition trying to defame: Nandi
टांडा के कश्मीरिया मोहल्ले में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का स्व
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक विपक्ष का सूपड़ा साफ हो चुका है। जनता का समर्थन खोने के बाद विपक्ष सरकार को बदनाम करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में आज सुरक्षित माहौल के कारण व्यापार तेजी से बढ़ रहा है और निवेश का अनुकूल वातावरण बना है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री टांडा के कश्मिरिया मोहल्ले में होलसेल बाजार के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शोरूम का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने की। मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में व्यापारी भय और असुरक्षा के माहौल में काम करते थे तथा रंगदारी और फिरौती जैसी घटनाएं आम थीं। भाजपा सरकार बनने के बाद कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की गई, जिससे व्यापारियों का विश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क, रेल और हवाई संपर्क का तेजी से विस्तार हुआ है, जिससे उद्योग और कारोबार को नई गति मिली है। कैबिनेट मंत्री ने विपक्ष पर सनातन धर्म को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक हताशा में लगातार अनर्गल बयान दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष साधु वर्मा, ब्लॉक प्रमुख बसखारी डॉ. संजय सिंह, संतोष कुमार अग्रवाल, साधू वर्मा, शुभम अग्रहरी, शिवकुमार गुप्ता, तेजस्वी जायसवाल, कृष्ण कुमार सोनी, अभिषेक गुप्ता, नंदलाल जायसवाल, भूपेश जायसवाल, शंकर गुप्ता, अनुज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed